Headlines

ऐतिहासिक क्षण: गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किया शि‍लान्‍यास

कभी अंधेरे में लालटेन जलाने वाला गोरखपुर AI जागरुकता में गिनिज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाता है।
  • दिसंबर 2027 तक बनने की उम्‍मीद
  • पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी भी हुए शामिल

अंतरराष्ट्रीय स्‍तर पर पहचान बनाता गोरखपुर

गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम का शिलान्यास होना यह बताता है, कि आज का गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय स्‍तर पर अपनी पहचान बना रहा है। कभी अंधेरे में लालटेन जलाने वाला गोरखपुर AI जागरुकता में गिनिज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाता है। इससे यह पता चलता है, कि विकास का काम सही हाथों में हो, तो परिणाम भी सकारात्‍मक आते हैं और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ इसका सही उदाहरण हैं।

य‍ह भी पढ़ें: बदल रहा गोरखपुर: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किया विकास का एक और उद्घाटन

19 महीने में बनने का अनुमान

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गोरखपुर में बेलीपार क्षेत्र स्थित ताल नदोर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इस ऐतिहासिक मौक़े पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी और प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव मौजूद रहे। मुख्‍यमंत्री के इस ड्रीम प्रोजेक्‍ट को क़रीब 393 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। कहा जा रहा है, कि इस अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍टेडियम को तैयार करने के लिए 19 महीने का वक़्त तय किया गया है, यानी दिसंबर 2027 तक यह मैदान तैयार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

य‍ह भी पढ़ें: गोरखपुर में नए इतिहास की नींव, शुरू हुआ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

गोरखपुर क्रिकेट स्‍टेडियम की क्‍या है ख़ास बात?

इस इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम को 46 एकड़ के एरिया में तैयार किया जाएगा, जिसमें दर्शकों की बैठने की क्षमता 30 हज़ार होगी। इस स्‍टेडियम को ‘ग्राउंड प्लस टू फ्लोर’ के डिजाइन में तैयार किया जाएगा। इसके अलावा इस क्रिकेट स्‍टेडियम की ख़ास बात यह है, कि इसमें कुल 7 प्लेइंग पिच तैयार किए जाएंगे और इसके अलावा ख़‍िलाडि़यों के प्रैक्‍टिस के लिए 4 पिच अलग से तैयार की जाएंगी। गोरखपुर एयरपोर्ट से इसकी दूरी 24 किलोमीटर और रेलवे स्‍टेशन से यह स्‍टेडियम 20 किलोमीटर की दूरी पर स्‍थि‍त होगा।

बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स

स्टेडियम के बगल में 60 एकड़ भूमि पर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाया जायेगा। जिसमें इंडोर खेलों की सुविधाएं मिलेंगी। यह स्टेडियम कानपुर, लखनऊ और वाराणसी के बाद प्रदेश का चौथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम होगा।

य‍ह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सॉफ़्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स का किया उद्घाटन

क्‍या कहा योगी आदित्‍यनाथ ने?

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौजवानों के लिए और आने वाली पीढ़ी के लिए खेल और खेलकूद की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। उन्‍होंने ने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देश में नई खेल संस्कृति आगे बढ़ी है। उत्‍तर प्रदेश में भी खेल इंफ्रास्ट्रकचर को बढ़ावा देने के लिए हर गांव में खेल का मैदान बनाया जा रहा है। हर स्तर पर मिनी स्टेडियम और हर ज़‍िले में एक स्टेडियम बनकर तैयार हुए।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने क्‍या कहा?

गोरखपुर में इस ऐतिहासिक मौक़े पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, कि आज उत्तर प्रदेश सुशासन, निवेश और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर जाना जाने लगा है। राज्य में कानून व्यवस्था में आए सुधार ने आम नागरिकों से लेकर उद्योग जगत तक नया विश्वास पैदा किया है। हरदीप सिंह पुरी ने विश्वास जताया, कि इस स्टेडियम से ट्रेनिंग लेकर ऐसे खिलाड़ी बाहर निकलेंगे, जो देश का नाम दुनिया भर में रौशन करेंगे।

More Posts

इंटरनेशनल बायोलॉजी ओलंपियाड 2026: भारत ने जीता 1 स्वर्ण और 3 रजत पदक, चारों छात्र बने मेडल विजेता

इंटरनेशनल बायोलॉजी ओलंपियाड में भारत की यह 26वीं भागीदारी थी।

⚽🏅FIFA विश्व कप 2026: गोल्डन बॉल से गोल्डन बूट तक, किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड? पूरी विजेताओं की सूची

FIFA विश्व कप 2026 के सभी प्रमुख अवॉर्ड विजेताओं की पूरी लिस्ट देखें। गोल्डन बॉल, गोल्डन बूट, गोल्डन ग्लव, यंग प्लेयर और मैन ऑफ द मैच किसे मिला, जानिए।

⚽🏆FIFA विश्व कप फ़ाइनल 2026: एक्स्ट्रा टाइम में फ़ेरान टोरेस का गोल, स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर जीता ख़‍िताब

FIFA विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब जीता। फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में विजयी गोल दागा।

नोएडा में ऑपरेशन Cy-Vajra का बड़ा एक्शन, 60 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 49 आरोपी गिरफ़्तार

नोएडा पुलिस के ऑपरेशन Cy-Vajra में 60 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ। 8 अवैध कॉल सेंटरों पर कार्रवाई के दौरान 49 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिनमें एक नाइज़ीरियाई नागरिक भी शामिल है।

Send Us A Message