Headlines

गोरखपुर का नया कीर्ति‍मान, AI जागरूकता में गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड में रिकॉर्ड हुआ नाम

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के मार्गदर्शन में तैयार किए गए ‘AI फॉर ऑल’ अवेयरनेस प्रोग्राम ने एक हफ़्ते की समय सीमा में ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
  • 7 लाख ये ऊपर हुआ पंजीकरण
  • पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हुआ उद्घाटन

‘AI फॉर ऑल’ अवेयरनेस प्रोग्राम

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जागरूकता में गोरखपुर का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के मार्गदर्शन में तैयार किए गए ‘AI फॉर ऑल’ अवेयरनेस प्रोग्राम ने एक हफ़्ते की समय सीमा में 7,64,187 ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

यह भी पढ़े: गोरखपुर में नए इतिहास की नींव, शुरू हुआ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस    

गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड का मिला प्रमाण पत्र

महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MPIT) ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और दूसरे संस्थानों के सहयोग से इस प्रोग्राम को शुरू किया है। गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि ऋषि नाथ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को इस प्रोग्राम के लिए हुए रजिस्‍ट्रेशन का विश्व कीर्तिमान रचे जाने का प्रमाण पत्र सौंपा। यह प्रमाण पत्र MPIT में पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन समारोह के मंच पर सौंपा गया।

5 लाख पंजीकरण का था लक्ष्‍य

महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने ‘AI फॉर ऑल’ अवेयरनेस प्रोग्राम के लिए 9 अप्रैल तक 5 लाख पंजीकरण का लक्ष्य रखा था, लेकिन 7,64,187 पंजीकरण होने से यह रिकॉर्ड बन गया। इसके अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर, महायोगी गुरु गोरखनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय, MP पॉलिटेक्निक, ITM गीडा और BIT गीडा को भी शामिल किया गया।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सॉफ़्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स का किया उद्घाटन

नि:शुल्क AI अवेयरनेस प्रोग्राम

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि ने बताया, कि ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को कड़े मानकों पर परखने के बाद प्रमाण पत्र सौंपा गया है। इस नि:शुल्क AI अवेयरनेस प्रोग्राम में AI का परिचय, जेनेरेटिव एआई टूल्स, प्रॉम्प्टिंग एंड प्रोडक्टिविटी, रिस्पांसिबल AI यूज, साइबर हाइजीन, फ्रॉड प्रिवेंशन, पासवर्ड एंड ओटीपी सेफ्टी और सेफ डिजिटल प्रैक्टिसेज के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: तरक्‍़क़ी की राह पर गोरखपुर: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया अत्याधुनिक सुरक्षा भवनों का उद्घाटन

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message