Headlines

गोरखपुर में नए इतिहास की नींव, शुरू हुआ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

गोरखपुर में AI और आधुनिक तकनीकी शिक्षा की नींव रखना बड़े सम्‍मान और गर्व की बात है।
  • सिखाई जाएगी AI और आधुनिक तकनीकी शिक्षा
  • TCS के सहयोग से बना सेंटर

यह वही गोरखपुर है

गोरखपुर, जो किसी ज़माने में नक्‍़शे पर नज़र नहीं आता था, किसी को जल्‍दी गोरखपुर के बारे में पता नहीं होता था और जिसे देखकर कभी ग्रामीण क्षेत्र जैसी अनुभूती होती थी। यह वही गोरखपुर है, जहां 24 घंटे में से मुश्‍क़िल से 10 घंटे बिजली रहती थी और लोग गर्मियों के दिनों में गर्मी से बचने के लिए पेड़ों की शरण लिया करते थे। यह वही गोरखपुर है जहां शाम 7 बजे के बाद शहर अंधेरे में डूब जाता था और सड़के खाली हो जाया करती थी। ऐसे गोरखपुर में AI और आधुनिक तकनीकी शिक्षा की नींव रखना बड़े सम्‍मान और गर्व की बात है।  

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सॉफ़्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स का किया उद्घाटन

Photo source: UPCMO

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस किया उद्घाटन

आज उसी गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमपीआईटी) में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। इस दौरान टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी मौजूद थे। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (TCS) के सहयोग से लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

कौन-कौन से कोर्स की होगी तैयारी

सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सिक्योरिटी, ड्रोन टेक्नोलॉजी, स्पेस टेक्नोलॉजी और 3D प्रिंटिंग जैसे आधुनिक कोर्स संचालित किए जाएंगे। यहां मॉर्डन लैब्स भी बनाई गई हैं, जहां छात्रों को प्रेक्‍टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा “AI अवेयरनेस फ़ॉर ऑल” ट्रेनिंग वर्कशॉप भी शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है, कि इसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने की तैयारी चल रही है और इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Photo source: UPCMO

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ क्‍या कहा?

इस दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, कि किसी ज़माने में जिस प्रदेश को पिछड़ा हुआ माना जाता था, वहां विकसित भारत की नींव रखना बड़े गर्व की बात है। सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का स्‍थापित होना बताता है, कि प्रदेश अब नया इतिहास लिख रहा है। योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत, आत्‍मनिर्भर भारत, मेक-इन-इंडिया और डिजिटल इंडिया के लक्ष्‍य को पूरा करने में गोरखपुर का ‘सेंटर ऑफ़ एक्‍सीलेंस’ बहुत बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है।  

आयुष्मान पांडेय, को-फाउंडर रोबो एक्स कंपनी

ग्लोबल कोर्स से जोड़ने में करेगा मदद

एमपीआईटी के निदेशक सुधीर अग्रवाल ने बताया, कि यह सेंटर नवाचार, स्टार्टअप और रोजगार को बढ़ावा देगा। साथ ही यह पूर्वी यूपी के अन्य 15 तकनीकी संस्थानों को भी ग्लोबल कोर्स से जोड़ने में मदद करेगा। छात्रों में इस पहल को लेकर काफी उत्साह है, क्योंकि अब उन्हें उन्नत तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: उत्‍तर प्रदेश के नोएडा में विकास की नई नींव, पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्‍ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message