Headlines

पश्‍चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना पर बढ़ी सख्‍ती, फ़र्ज़ी लाभार्थियों पर सरकार का एक्शन

ममता सरकार के युग में वहां के नागरिक केंद्र की कई योजनाओं से वंचित थे। बीजेपी की सरकार आते ही पश्‍चिम बंगाल में केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू किया गया है।
  • अन्नपूर्णा योजना के लिए 11 पन्नों का फॉर्म जारी
  • आवेदक को देनी होगी ज़मीन की जानकारी

पश्‍चिम बंगाल की बदल रही आबोहवा

पश्‍चिम बंगाल में सरकार बदलते ही वहां की आबोहवा बदलने लगी है। बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के मुख्‍यमंत्री बनते ही योजनाओं का दौर शुरू हा गया है। ममता सरकार के युग में वहां के नागरिक केंद्र की कई योजनाओं से वंचित थे। बीजेपी की सरकार आते ही पश्‍चिम बंगाल में केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू किया गया है और आगे भी किया जाएगा। वहां अभी तक आयुष्मान भारत का लाभ किसी को नहीं मिल रहा था। सरकार बनने के बाद इस योजना को लागू किया गया। ऐसे ही फ़सल बीमा योजना हो या पीएमश्री योजना सबको बंगाल में शुरू किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: “पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पहली कैबिनेट बैठक: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने लिए कौन-से बड़े फैसले?”

अन्नपूर्णा योजना में फ़र्ज़ी लाभार्थियों पर कार्रवाई

बंगाल सरकार योजनाओं को तो लागू कर ही रही है, वहीं दूसरी तरफ़ उन सभी सामाजिक योजनओं की जांच पड़ताल भी कर रही है, जो पहले से चली आ रही हैं। इस कड़ी में शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने अन्नपूर्णा योजना से जुड़े फ़र्ज़ी लाभार्थियों की पहचान करने के सख्‍त आदेश दिए हैं। कई लोग ग़लत तरीक़े से इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। सरकार चाहती है, कि इसका लाभ सही व्‍यक्‍ति तक पहुंचे। इसके लिए सरकार ने वेरिफ़‍िकेशन की व्‍यवस्‍था शुरू कर दी है। यह क़दम इसलिए उठाया जा रहा है, कि बंगाल में घुसपैठ का मुद्दा ज़ोर-शोर से चल रहा है और सरकार बंगाल से घुसपैठ को ख़त्‍म करने की मुहीम छेड़ चुकी है।

11 पन्नों का आवेदन फॉर्म में क्‍या-क्‍या भरना होगा

सरकार ने अन्‍नपूर्णा योजना में वेरिफ़‍िकेशन के लिए 11 पन्नों का आवेदन फॉर्म जारी किया है। आवेदेन में ज़मीन के कागज़, आधार, पैन और बैंक डॉक्‍यूमेंट को अनिवार्य कर दिया गया है। अन्‍नपूर्णा योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन फ़ॉर्म में परिवार के मुखिया का नाम, जन्मतिथि, पता और आधार नंबर भरना ज़रूरी है। साथ ही आधार से लिंक मोबाइल नंबर भी देना अनिवार्य होगा। 18 वर्ष या उससे ऊपर के सदस्‍यों के बैक डिटेल भी फ़ॉर्म में दर्ज होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: बीजेपी सरकार आने के बाद पश्‍चिम बंगाल में कौन-सी योजनाएं लागू, किस नियम पर सरकार सख्‍त?

देनी होगी मकान प ज़मीन की जानकरी

इसके अलावा सरकार ने वोटर कार्ड नंबर, विधानसभा व पार्ट नंबर की जानकारी मांगी है। बंगाल सरकार ने कहा है, कि आवेदक को फ़ॉर्म में पक्का मकान है या नहीं और ज़मीन से जुड़े डॉक्‍यूमेंट जमा करने होंगे, जिससे पता चल सके, कि आवेदक के पास कितनी ज़मीन है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message