NEET पेपर लीक मामले में 5 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

NTA को यूं तो निष्‍पक्ष परीक्षा कराने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन जब वो ही गद्दार निकले, तब सोचने पर मजबूर होना पड़ता है, कि विश्‍वास किस पर करें?
  • 15 जून तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
  • मामले में 13 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ़्तार

विश्‍वास किस पर करें?

NEET पेपर लीक मामले की कड़‍ियां आपस में ऐसे जुड़ी हुई हैं, कि सोचकर हैरानी होती है, कि नेशनल टेस्‍ट एजेंसी (NTA) से जुड़े लोग लाखों छात्रों के साथ इतनी बड़ी दगाबाज़ी कर सकते हैं। इससे साफ़ ज़ाहिर होता है, कि इतने दूर तक फ़ैले गैंग पहले भी लाखों विद्यार्थि‍यों के साथ खि‍लवाड़ कर चुके हैं, क्‍योंकि यह खेल एक दिन का नहीं बल्‍कि वर्षों से चली आ रही सिस्‍टम की नाक़ामी को दर्शाता है। NTA को यूं तो निष्‍पक्ष परीक्षा कराने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन जब वो ही गद्दार निकले, तब सोचने पर मजबूर होना पड़ता है, कि विश्‍वास किस पर करें?

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक में 2 और गिरफ़्तार, आख़ि‍र छात्रों की आत्‍महत्‍या का ज़िम्‍मेदार कौन?

यह सिस्‍टम की कमी है

यही नहीं बरसों से परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र भी यह सब देखकर सोचते होंगे, कि हमारा क्‍या होगा, कुछ होगा भी, कि नहीं? दिन-रात मेहनत करके परीक्षा में बैठने वाला विद्यार्थी, जब ऐसे लोगों से हार जाए जो लाखों ख़र्च कर प्रश्‍नपत्र ही ख़रीद लेते हैं। तब वो सोचते हैं, कि ऐसे संघर्ष का क्‍या फ़ायदा, जो चंद पैसो के सामने हार जाता है और यहीं से पैदा होती है, आत्‍महत्‍या की सोच। यह हमारे सिस्‍टम की कमी है, इसे सुधारना ही होगा और विद्यार्थियों में विश्‍वास को दोबारा जगाना ही होगा। नहीं तो विद्यार्थि‍यों को उनके मंजिल तक ना पहुंचाना सरकार की सबसे बड़ी कमजोरी होगी।

5 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

बता, दें, कि NEET पेपर लीक मामले में 5 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 15 तारीख़ तक बढ़ा दी है, जिसमें मंगिलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की गई थी। CBI ने इन 5 आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की याचिका दर्ज की विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने की उस याचिका को स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़ें: NEET 2026: आख़‍िर क्‍यों नहीं रुक रहा पेपर लीक होने का सिलसिला?

13 आरोपी CBI के गिरफ़्त में

इससे पहले फि‍जिक्‍स लेक्‍चरर मनीषा संजय हवलदार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मनोज शिरुरे और फि‍जिक्‍स के शिक्षक तेजस हर्षद कुमार शाह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। इस मामले के तार दिल्‍ली, हरियाणा से लेकर महाराष्‍ट्र तक फैले हैं और अबतक मुख्‍य आरोपियों की अब तक CBI ने इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। ये सभी आरोपी CBI रिमांड में है और पूछताछ जारी है। NEET परीक्षा लीक होने के आरोपों के बीच NTA ने 3 मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी थी। छात्रों के हित के लिए 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई जाएगी। इस दौरान NTA कोई भी आवेदन शुल्‍क नहीं लेगा और पूरानी फ़ीस भी वापस करेगा।  

More Posts

IPL 2026 Winner: RCB की जीत में कौन-से सितारे ज़्यादा चमके?

इस IPL सीज़न में भी RCB के अंदर IPL टाइटल का जीतने का जज्‍़बा साफ़ दिखाई दिया और उनका ऑलराउंडर परफ़ॉर्मेंस इसका बड़ा उदाहरण है।

IPL फ़ाइनल 2026: लगातार दूसरी बार चैम्‍पियन बना बेंगलुरु, बड़े मैच का बड़ा खि‍लाड़ी विराट कोहली (GT VS RCB)

इस सीज़न की सबसे बेहतरीन टीम बनकर उभरी RCB ने हर प्रारूप में अपना उच्‍चतम प्रदर्शन किया। बेंगलुरु सही मायने में चैम्‍पियन की तरह खेली।

पश्‍चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना पर बढ़ी सख्‍ती, फ़र्ज़ी लाभार्थियों पर सरकार का एक्शन

ममता सरकार के युग में वहां के नागरिक केंद्र की कई योजनाओं से वंचित थे। बीजेपी की सरकार आते ही पश्‍चिम बंगाल में केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू किया गया है।

IPL प्‍लेऑफ़ 2026: शुममन गिल का शतक और गुजरात की फ़ाइनल में एंट्री, वैभव सूर्यवंशी हुए दुखी (GT VS RR)

देखना दिलचस्‍प होगा, कि GT किस तरह से RCB के पक्‍के इरादों का सामना कर पाती है, क्‍योंकि अब शोर मचने लगा है, कि इस बार भी RCB।

Send Us A Message