Headlines

क्‍या है NEET 2026 पेपर लीक का पूरा मामला, अब तक कितने हुए गिरफ़्तार?

जांच CBI के हाथों सौंप दी गई है और CBI इस मामले से जुड़े संदिघ्‍धों से लगातार पूछताछ कर रही है, जिसमें हैरान करने वाले तथ्‍य सामने आए हैं।
  • 3 मई 2026 को हुई थी NEET (UG) परीक्षा
  • CBI लगातार कर रही है जांच

देश में इस समय जो सबसे बड़ी चर्चा चल रही है, वो यही है, कि NEET 2026 का पेपर आख़‍िर कैसे लीक हो गया और क़रीब 23 लाख विद्यार्थियों के भविष्‍य के साथ खिलवाड़ किसने किया? इसकी जांच CBI के हाथों सौंप दी गई है और CBI इस मामले से जुड़े संदिघ्‍धों से लगातार पूछताछ कर रही है, जिसमें हैरान करने वाले तथ्‍य सामने आए हैं।

पेपर शुरू होने से पहले ही लीक  

जांच में पता चला है, कि इस नीट पेपर लीक में माफ़‍ियाओं का बहुत बड़ा नेटवर्क राजस्थान, हरियाणा से लेकर महाराष्ट्र तक फ़ैला हुआ है। अभी तक इस मामले में 150 से ज़्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के IG अजय पाल लांबा ने पूछताछ के दौरान हुए ख़ुलासे का जिक्र करते हुए बताया, कि हरियाणा के एक व्यक्ति ने पेपर को नीट परीक्षा शुरू होने से पहले ही राजस्थान में भेज दिया था। पूछताछ से पता चला है, कि उसके पास यह पेपर महाराष्ट्र के नासिक से आया था। इस दौरान SOG ने क़रीब 20 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

यह भी पढ़ें: NEET 2026: आख़‍िर क्‍यों नहीं रुक रहा पेपर लीक होने का सिलसिला?

5 लोगों की गिरफ़्तारी, इनमें 3 एक ही परिवार के

इस पेपर लीक मामले में CBI ने अबतक 5 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है, जिनके तार राजस्‍थान के जयपुर व सीकर, हरियाणा के गुरुग्राम से लेकर महाराष्‍ट्र के नासिक से जुड़े हैं। गिरफ़्तार होने वालों में एक ही परिवार के तीन लोग मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल और विकास बिवाल है। बता दें, कि मांगीलाल बिवाल और दिनेश बिवाल दोनों सगे भाई हैं। दिनेश बिवाल का बेटा विकास बिवाल है, जो सीकर में रहकर नीट की तैयार कर रहा था। इसके अलावा नासिक से शुभम खैरनार और गुरुग्राम से यश यादव को गिरफ़्तार किया गया है। यश यादव BAMS का छात्र है।

अपने बेटे के लिए 30 लाख रुपये में ख़रीदा नीट पेपर

बता दें, कि सीबीआई पूछताछ में कई बड़ें ख़ुलासे हुए, जिससे पता चला है, कि मांगीलाल बिवाल और दिनेश बिवाल ने अपने बेटे विकास बिवाल के लिए नीट का पेपर क़रीब 30 लाख रुपये में ख़रीद लिया था और सीकर में तैयारी कर रहे बेटे को पेपर भेजा गया। इस कड़ी में सीकर के करिअर काउंसलर राकेश कुमार को भी देहरादून से गिरफ़्तार कर लिया गया। इसे देखते हुए साफ़ होता है, कि सीकर में रहकर नीट की तैयारी कर रहे विकास बिवाल के माध्‍यम से करिअर काउंसलर राकेश कुमार को पेपर बेच दिए गए। इसके बाद कई छात्रों तक यह लीक पेपर पहुंचा।

नासिक से शुरू हुआ पूरा खेल

नीट पेपर लीक मामले में इस कड़ी में मुख्‍य भूमिका निभाने वाले शुभम खैरनार को नासिक क्राइम ब्रांच ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है, कि शुभम खैरनार ख़ुद BAMS का छात्र है और इसने क़रीब 10 लाख रुपये में प्रश्‍नपत्र ख़रीदकर गुरुग्राम में किसी को 15 लाख रुपये में बेच दिया था। गुरुग्राम से CBI ने यश यादव को हिरासत में लिया है, इसलिए यहां पूरा शक यश यादव पर जाता है, कि उसने शुभम खैरनार से पेपर ख़रीदा होगा और यह वही डॉ यश यादव है, जिससे बिवाल परिवार ने अपने बेटे विकास बिवाल के लिए 30 लाख रुपये में पेपर ख़रीदा। उसके बाद पैसे कमाने के लिए करिअर काउंसलर राकेश कुमार को पेपर बेचा गया और धीरे-धीरे यह कई छात्रों तक ट्रांस्‍फ़र हो गया। ख़रीदा।

पुणे से महिला गिरफ़्तार

नीट पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र में पुणे पुलिस ने एक महिला को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया, कि महिला को बिबवेवाड़ी इलाक़े से गिरफ़्तार किया गया है और शुरुआती पूछताछ के बाद CBI को सौंप दिया गया है। इस महिला की कड़ी भी कोचिंग क्‍लास से जुड़ी हुई है। CBI इस सिलसिले में कई स्‍थानों पर छापेमारी और पूछताछ कर रही है। इस दौरान ब्‍यूरो ने कई अपत्तिजनक सामग्री और इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरण जब्‍त किए हैं। CBI इस मामले में शुरुआती जांच करने वाले राजस्‍थान के विशेष कार्यबल (SOG) से लगातार संपर्क में है।

यह भी पढ़ें: SI भर्ती-2021: अदालत ने रद्द की परीक्षा, लंबी लड़ाई के बाद आख़‍िर सच की जीत  

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message