असम में हिमंता बिस्वा सरमा के अलावा किन मंत्रियों ने ली शपथ?

पड़ा। यह जीत इसलिए भी बड़ी है, क्‍योंकि कांग्रेस लगातार हिमंता बिस्व सरमा भ्रष्‍टाचार और भूमि घोटाले का आरोप लगा रही थी।
  • 4 और नेताओं ने ली मंत्री पउ की शपथ
  • राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने दिलाई शपथ

हिमंता बिस्वा सरमा का दूसरी बार राजतिलक

पश्‍चिम बंगाल के शपथ ग्रहण के बाद सबकी नज़रें असम के शपथ ग्रहण पर थी, जहां हिमंता बिस्व सरमा ने दूसरी बार असम के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लिया। इस दौरान राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में मुख्‍यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें: पश्‍चिम बंगाल में आज़ादी के बाद पहली बार BJP का शपथ ग्रहण

असम में बीजेपी की बड़ी जीत

हाल ही में 4 मई को आए चुनावी परिणाम में असम की 126 सीटों की लड़ाई में बीजेपी गठबंधन ने कांग्रेस का सफ़ाया करते हुए 102 सीटें अपने नाम की थी। दूसरी तरफ़ गौरव गोगई के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस पार्टी को मात्र 22 सीटें ही मिली, जिसमें गौरव गोगई को भी हार का सामना करना पड़ा। यह जीत इसलिए भी बड़ी है, क्‍योंकि कांग्रेस लगातार हिमंता बिस्व सरमा भ्रष्‍टाचार और भूमि घोटाले का आरोप लगा रही थी। साथ ही उनकी पत्‍नी पर भी तीन पासपोर्ट रखने और विदेशों में प्रॉपर्टी होने के आरोप लगाए थे, लेकिन जनता ने हिमंता बिस्व सरमा पर अपना विश्‍वास बनाए रखा और दूसरी बार उनको अपना मुख्‍यमंत्री चुना।

कौन-से चार मंत्र‍ियों ने ली शपथ

हिमंता बिस्व सरमा के अलावा 4 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रामेश्वर तेली और अजंता नियोग (महिला) के अलावा असम गण परिषद (AGP) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली।

BJPAGPBPF
रामेश्वर तेलीअतुल बोराचरण बोरो
अजंता नियोग (महिला)

यह भी पढ़ें: कौन से फ़ैक्‍टर असम में दिला गई BJP को प्रचंड जीत, कब तक होगा नई सरकार का गठन?

प्रधानमंत्री रहे उपस्‍थित

बंगाल के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के शपथ ग्रहण में भी स्‍वयं उपस्‍थित रहे। प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्‍यक्ष नितिन नवीन, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यपाथ, महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और बंगाल के नए मुख्‍यमंत्री शुभेंदु अधि‍कारी समेत भाजपा शासित राज्यों के अन्‍य मुख्यमंत्री भी समारोह में उपस्थित थे।

बंगाल से असम तक बीजेपी सरकार

इस शपथ में हिमंता बिस्‍वा सरमा के साथ बंगाल के नए मुख्‍यमंत्री शुभेंदु अधि‍कारी दिखे। यह पहली बार है जब असम के पड़ोसी राज्‍य बंगाल में भी बीजेपी सरकार है। इसके कई मायने भी हैं। इसे दोनों राज्‍यों के विकास और सुरक्षा की नज़र से अहम माना जा रहा है। इसके अलावा घुसपैठिए का जो मुद्दा पूरे चुनाव में रहा उसके लिए भी इसे बेहतर अवसर के रूप में देखा जा रहा है।  

More Posts

NEET 2026: आख़‍िर क्‍यों नहीं रुक रहा पेपर लीक होने का सिलसिला?

आख़‍िर इनके संघर्ष का हिसाब कौन देगा? इस परीक्षा की तैयारी में जो समय गवांया गया, उस समय की अदायगी कौन करेगा?

IPL 2026: हैदराबाद की मुश्‍क़‍िल बने कगिसो रबाडा, 86 पर ढेर (GT VS SRH)

200 से ज़्यादा रन बनने वाले IPL के इस दौर में 169 का लक्ष्‍य छोटा लगता है, लेकिन घ़़ूमती हुई गेंदों के आगे रन बनाना आसान नहीं था।

IPL 2026: दिल्‍ली का जज्‍़बा, धर्मशाला में दी पंजाब को शिकस्‍त (PBK VS DC)

जहां एक समय लग रहा था, कि पंजाब यह मैच आसानी से जीत जाएगी, वहीं ऐसे समय में अक्षर पटेल ने कप्‍तानी पारी खेलकर दिल्‍ली की मैच में वापसी कराई।

“पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पहली कैबिनेट बैठक: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने लिए कौन-से बड़े फैसले?”

9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में ऐतिहासिक पल आया जब आज़ादी के बाद पहली बार पश्‍चिम बंगाल में बीजेपी का कोई मुख्‍यमंत्री बना और वो पहला नाम है- शुभेंदु अधि‍कारी।

Send Us A Message