Headlines

IPL 2026: दिल्‍ली का जज्‍़बा, धर्मशाला में दी पंजाब को शिकस्‍त (PBK VS DC)

जहां एक समय लग रहा था, कि पंजाब यह मैच आसानी से जीत जाएगी, वहीं ऐसे समय में अक्षर पटेल ने कप्‍तानी पारी खेलकर दिल्‍ली की मैच में वापसी कराई।
  • इस जीत से दिल्‍ली IPL में अभी भी जीवित
  • पंजाब की लगातार चौथी हार

PBK के हाथ से DC ने छीना मैच

धर्मशाला के ख़ूबसूरत मैदान में पंजाब किंग्स (PBK) और दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) के बीच खेला गया मुक़ाबला आख़‍िरी लम्हों में काफ़ी रोमांचक स्‍थिति में पहुंच गया। जहां एक समय लग रहा था, कि पंजाब यह मैच आसानी से जीत जाएगी, वहीं ऐसे समय में अक्षर पटेल ने 56 रन की कप्‍तानी पारी खेलकर दिल्‍ली की मैच में वापसी कराई। साथ ही डेविड मिलर की 51 रन की पारी ने पंजाब को सोचने पर मजबूर किया। इसके बाद आशुतोष शर्मा ने मैच को फ़ि‍निशिंग टच दिया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: रोमांचक मुक़ाबले में भुवनेश्‍वर कुमार ने दिलाई बेंगलुरु को जीत, मुंबई बाहर (RCB VS MI)

क्‍या PBK ने कम रन बनाए?

DC ने टॉस जीतकर PBK को बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया। पंजाब ने अच्‍छी बल्‍लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 5 विकेट पर 210 रन ज़रूर लगाए, लेकिन इसमें कुछ और रन जोड़े जा सकते थे, क्‍योंकि कप्‍तान श्रेयस अय्यर अंत त‍क 36 गेंदों का सामना करके 59 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रेयस अय्यर के अलावा प्र‍ियांश आर्य ने भी 56 रन की पारी खेली, वहीं कूपर कॉनॉली ने 38 रन की पारी खेली। IPL में जिस तरह से रल बोर्ड पर लगाए जा रहे हैं और चेज़ किए जा रहे हैं, उसे देखते हुए धर्मशाला जैसे छोटे ग्राउंड में 210 बहुत ज़्यादा नहीं लगते।

अक्षर पटेल और डेविड मिलर मैच के नायक

PBK ने शानदारी गेंदबाजी करते हुए दिल्‍ली को शुरू से ही दबाव में रखा और 33 रन के स्‍कोर पर ही 3 विकेट चटका दिए। इसके बाद 74 के स्‍कोर पर 4 विकेट गिर चुके थे और यहां से पंजाब को अब जीत की ख़ुशबू आने लगी थी। इसके बाद कप्‍तान अक्षर पटेल ने डेविड मिलर के साथ मिलकर जो पारी खेली उससे PBK के कैम्‍प में लगातार चौथी हार की टेंशन बढ़ गई। दोनों के बीच 64 रन की साझेदारी हुई। अक्षर पटेल के आउट होने के बाद डेविड मिलर ने आशुतोष शर्मा के साथ मिलकर कमान संभाली और लम्‍बे-लम्‍बे शॉट लगाए। इस तरह हार रही DC कब मैच को अपनी तरफ़ मोड़ ले गई PBK को पता नहीं चला।     

यह भी पढ़ें: IPL 2026: चेन्‍नई की जीत का नया हीरो बना उर्विल पटेल (CSK VS LSG)   

मैन ऑफ़ द मैच माधव तिवारी

इस IPL में पहली बार खेल रहे माधव तिवारी ने गेंदबाजी में जहां 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं मैच के अहम मौक़े पर बल्‍लेबाजी में शानदार शॉट लगाकर मैच जिताने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके लिए माधव तिवारी को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।        

Photo Credit: IPL

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message