Headlines

अभि‍नेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। हमले में अभिनेता और उनके दोस्त सुरक्षित हैं।

मुंबई के जुहू इलाक़े में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग का मामला सामने आया है। पुष्पा पार्क के पास हुई यह घटना हुई है, जहां टाइगर श्रॉफ फुटबॉल मैच खेलने गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, वहां से लौटते समय टाइगर के कार पर 2 या 3 हमलावरों में कई राउंड फायरिंग की। अच्‍छी बात यह रही, कि टाइगर श्रॉफ और नके सभी दोस्‍त सुरक्षि‍त हैं।

शुरुआती जानकारी में भी यही पता चला है, कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अभिनेता और उनके दोस्त को निशाना बनाते हुए गोली चलाई। हालांकि इस घटना को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़कर देखा जा रहा है, क्‍योंकि इस गैंग्‍स्‍टर अनिल पंडित ने इस हमले की ज़‍िम्‍मेदारी ली है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्‍य है। खैर यह जांच का विषय है, अब आगे की जांच के बाद ही इस हमले की सटीक जानकारी सामने आएगी।

घटना के बाद आरोपियों की तलाश में बड़े स्तर पर जारी है। पुलिस की विशेष टीमें इलाक़े के CCTV फुटेज खंगाल रही हैं। महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम एकनाथ शि‍ंंदे से हुई मीडिया बातचीत में, उन्‍होंंने कहा, कि इस हमले में जो भी शामिल है, उसे बक्‍शा नहीं जाएगा। मुंबई में सुरक्षा बनी रहे, इसके लिए पुलिस इसकी जांच की जा रही है।

इससे पहले भी सेलिब्रिटी पर हमले होते रहे हैं। सलमान खान से लेकर रोहित शेट्टी, कपिल शर्मा, सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी जैसे कई सेलिब्रिटीज़ को निशाना बनाया गया है। इन सभी घटनाओं में लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया है। फ‍िलहाल लॉरेंस अहमदाबाद के साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है। बावजूद इसके लगातार हो रही फायरिंग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आता रहा है।

More Posts

कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़: आस्था के नाम पर उमड़ी भीड़ में 19 की मौत, क्या भीड़ ही भक्ति का असली रूप है?

कोलकाता दुर्गा पूजा में हुए हादसे ने धार्मिक आयोजनों में एक बार फ‍िर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

हिमाचल के साच पास में भारी बर्फबारी, पांगी घाटी से कटा संपर्क

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर ताज़ा बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। चंबा जिले के साच पास में हुई बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, मिनी बस नाले में गिरी, 8 की मौत, 17 घायल

बस में बैठे सभी यात्री खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए शुक्रवार शाम 7 बजे भोपाल से रवाना हुए थे। कोटा से 35 किलोमीटर दूर हुआ हादसा।

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: एक कत्ल, कई सवाल… आख़‍िर क्या खोया, क्या पाया?

आपको किसी के साथ नहीं रहना, तो खुलकर बोलो, लेकिन हत्‍या मत करो, उससे कुछ हासिल नहीं होता, लेकिन जेल के दरवाज़े ज़रूर खुल जाते हैं।

Send Us A Message