Headlines

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीनों आरोपी, नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे!

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया। पुलिस जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीन लोगों को सोमवार को कोटा रेलवे स्टेशन पर 15 मिनट तक चलाये गए अभियान के बाद एक ट्रेन से पकड़ लिया गया। इसके बाद टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में गिरफ़्तार तीनों आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए कोटा के MBS अस्पताल ले जाया गया।बता दें, कि मुंबई के जुहू इलाक़े में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर कई राउंड फायरिंग की गई थी, लेकिन अभिनेता टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए और उनको मामूली चोटें ही आई थी।

यह भी पढ़ें: अभि‍नेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने

तीनों आरोपी मुंबई पुलिस के हवाले

कहा जा रहा है, कि तीनों आरोपी नेपाल भागने वाले थे। कोटा की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने कहा, कि बिहार के बेगूसराय के रहने वाले रितिक उर्फ ​​रोशन और हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले रेहान समेत तीन लोगों को पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से पकड़ा गया है। कोटा नगर पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को मुंबई पुलिस की टीम को सौंप दिया है। इसके बाद तीनों को गिरफ़्तार कर लिया गया और मुंबई में ट्रांजिट रिमांड के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।

Mumbai: Forensic team investigates the spot after three bike-borne assailants opened fire at actor Tiger Shroff and his driver at Juhu in Mumbai on Sunday, October 18, 2026. (Photo: IANS)

लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी माना जाता है गैंगस्टर अनिल पंडित

तीनाें हमलावरों में से दो ने टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 से 6 गोलियां चलाई थीं। तीनों संदिग्धों के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। दूसरी तरफ़ इस मामले को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जोड़कर देखा जा रहा है। इसमले वाले दिन अमेरिका से कथित तौर पर गिरोह चलाने वाला गैंगस्टर अनिल पंडित ने इस हमले की ज़‍िम्‍मेदारी ली थी। जांच के बाद पता चला, कि आरोपी रेहान घटना के दौरान अनिल पंडित के संपर्क में था, जो लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का कथित सहयोगी माना जाता है। अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस हमले की ज़‍िम्मेदारी ली थी। 

More Posts

नीला ड्रम से सांप के डसने की साजिश तक, मेरठ में विश्वासघात की दो खौफनाक कहानियां

मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड मामलें में अदालत ने पत्‍नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई।

अभि‍नेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। हमले में अभिनेता और उनके दोस्त सुरक्षित हैं।

कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़: आस्था के नाम पर उमड़ी भीड़ में 19 की मौत, क्या भीड़ ही भक्ति का असली रूप है?

कोलकाता दुर्गा पूजा में हुए हादसे ने धार्मिक आयोजनों में एक बार फ‍िर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

हिमाचल के साच पास में भारी बर्फबारी, पांगी घाटी से कटा संपर्क

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर ताज़ा बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। चंबा जिले के साच पास में हुई बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

Send Us A Message