- 2015 में दिल्ली से खेल चुके है युवराज सिंह
- पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बने दिल्ली के मुख्य कोच
भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह को नई ज़िम्मेदारी मिली है। युवराज सिंह अब IPL में दिल्ली कैपिटल्स के सहायक और बैटिंग कोच के रूप में नज़र आएंगे। यह पहला मौक़ा होगा, जब युवराज सिंह किसी लीग में टीम के साथ बतौर कोच जुड़ेंगे। बता दें, कि कुछ दिन पहले ही पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया था। सौरव गांगुली वर्ष 2019 से ही दिल्ली कैपिटल्स के साथ सलाहकार व क्रिकेट निदेशक के तौर पर जुड़ें हुए थे।
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने T20 में पूरे किए सबसे तेज़ 2 हजार रन
2015 में दिल्ली की तरफ़ से खेल चुके हैं युवराज
युवराज सिंह वर्ष 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए बतौर खिलाड़ी खेल चुके हैं। दिल्ली की फेंचाइजी ने 2015 में युवराज को 16 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो उस समय IPL में रिकॉर्ड था और वह सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। उन्होंंने उस दौरान 14 मुक़ाबले खेले थे, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने क़रीब 118 के स्ट्राइक रेट से कुल 248 रन बनाए थे, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल थे।
यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की व्हाइट-बॉल कप्तान, हरमनप्रीत कौर की लेंगी जगह
ICC नॉकआउट में गांगुली की कप्तानी में किया था डेब्यू
वर्ष 2000 में केन्या में आयोजित ICC नॉकआउट टूर्नामेंट में युवराज सिंह ने सौरव गांगुली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ डेब्यू किया और उस पारी में उन्होंने 84 रन की पारी खेली थी, जो आज भी यादगार पारियों में से एक है। उस पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत हासिल की थी। अब एक बार फिर युवराज सिंह और भारत के पूर्व महान कप्तान सौरव गांगुली एक साथ नज़र आएंगे।





