Headlines

अभिषेक शर्मा ने T20 में पूरे किए सबसे तेज़ 2 हजार रन

अभिषेक शर्मा ने हाल ही में भारत के लिए सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।
  • तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड
  • छक्‍कों में भी की सूर्यकुमार की बराबरी

भारत-वेस्टइंडीज के बीच इंदौर में खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज़ 2 हज़ार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अभिषेक शर्मा ने 1,024 गेंद में सबसे तेज़ 2 हज़ार रन बना लिए हैं। इससे पहले सूर्यकुमार यादव के नाम यह रिकॉर्ड था। सूर्यकुमार ने 1,164 गेंद में 2 हज़ार रन पूरे किए थे।

यह भी पढ़ें: अभिषेक के तूफानी 69 रन, अर्शदीप की घातक गेंदबाजी; भारत ने 14 रन से जीता मैच

अभिषेक शर्मा अब तक लगा चुके हैं इतने छक्‍के

इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वेस्‍टइंडीज़ के ख़‍िलाफ़ इंदौर में खेले गए तीसरे T20 मुक़ाबले में 69 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्‍‍होंने 5 छक्के लगाए, जिसके बाद वर्ष 2026 में T20 इंटरनेशनल में अभि‍षेक शर्मा ने 68 छक्के पूरे कर लिए। इसी के साथ अभि‍षेक ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के मामले में भी सूर्यकुमार यादव की बराबरी की। सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 68 छक्के लगाए थे।

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने 30 गेंद में पूरा किया शतक, रोहित शर्मा का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

भारत की तरफ़ से सबसे तेज़ शतक का भी रिकॉर्ड

इससे पहले अभिषेक शर्मा ने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। अफगानिस्तान के साथ हुए तीन मैचों की T20 सीरीज़ में अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के ख़ि‍लाफ़ तीसरे T20 मुक़ाबले में 30 गेंदों में ही शतक पूरा कर लिया था और रोहित शर्मा का 9 साल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के ख़ि‍लाफ़ इंदौर में 35 गेंद में शतक लगाया था।

More Posts

IND vs WI 3rd T20: अभिषेक के तूफानी 69 रन, अर्शदीप की घातक गेंदबाजी; भारत ने 14 रन से जीता मैच

अभिषेक शर्मा की तुफानी पारी और अर्शदीप सिंह की सटीक गेंदबाजी के बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है।

बोकारो के ESL स्टील प्लांट में गैस चपेट में आए 2 लोगों की मौत

बोकारो के ESL स्टील प्लांट मेंसवाल उठना सही है, क्‍योंकि मजदूर खुद को जोखि‍म में डालकर काम करते हैं

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद मची भगदड़, 12 की मौत, 309 घायल

रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। कई उड़ानों का मार्ग बदला गया और सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट का संचालन कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।

नाना पाटेकर के साथ उस रात क्या हुआ था? रात 2:30 बजे दोस्त को किया आख़‍िरी मैसेज

अचानक नाना पाटेकर को क्‍या हो गया, जो कल तक चंगे-भले थे, वो आज हम सब के बीच नहीं है?

Send Us A Message