- भारत ने 3-0 से जीती T20 सीरीज़
- अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में जड़ा शतक
दिल्ली में खेले गए तीसरे और आख़िरी T20 मैच भारत ने अफगानिस्तान पर 127 रनों की बड़ी जीत दर्ज़ कर सीरीज़ को 3-0 से क्लीन स्पीप कर लिया। इस मैच को अभिषेक शर्मा के 30 गेंदो में तूफानी शतक के लिए याद रखा जाएगा। इस शतक से अभिषेक शर्मा ने भारत की तरफ़ से सबसे तेज़ शतक लगाकर नया रिकॉर्ड कायम किया।
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने 30 गेंद में पूरा किया शतक, रोहित शर्मा का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़े
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजु सैमसन ने पहले विकेट के लिए मात्र 9.5 ओवर में 142 रन ठोक डाले, जिसमें सैमसन के 35 गेंदों में 50 रन की पारी शमिल है। अभिषेक शर्मा ने अपनी 34 गेंदों में 108 रनों की पारी में 11 छक्के और 9 चौके लगाए।
यह भी पढ़ें: फाइनल में भारत का दबदबा, श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया कप पर कब्जा
94 रनों पर सिमटी अफगानिस्तान
222 रनों के लक्ष्य के जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में मात्र 94 रन पर सिमट गई। इस पूरी सीरीज़ में अफगानिस्तान भारत के सामने संघर्ष करती नज़र आई और यही कारण है, कि अफगानिस्तान को 3-0 से हार का सामना करना पड़ाा। अफगानिस्तान अपने स्पिन गेंदबाजी के लिए जरनी जाती है, लेकिन राशिद खान की गेंदबाजी भी उच्च स्तर की नहीं रही। रनों के मामले में यह अफगानिस्तान की टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी हार है।






