Headlines

अभिषेक शर्मा ने 30 गेंद में पूरा किया शतक, रोहित शर्मा का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

अभिषेक ने रोहित के अलावा फ़‍िन एलन और सिकंदर रज़ा का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ा है।
  • रोहित शर्मा ने 35 गेंद में पूरा किया था शतक
  • भारत ने 3-0 से सीरीज़ की अपने नाम

अभिषेक शर्मा ने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अफगानिस्तान के ख़ि‍लाफ़ तीसरे T20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंद में शतक पूरा करते ही रोहित शर्मा का 9 साल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर किया क्लीन स्वीप

रोहित का श्रीलंका के ख़ि‍लाफ़ तेज़ शतक

रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के ख़ि‍लाफ़ इंदौर में 35 गेंद में शतक लगाया था। अभिषेक ने रोहित के अलावा फ़‍िन एलन और सिकंदर रज़ा का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ा है। अभिषेक टेस्ट खेलने वाले देशों के बीच T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

अभि‍षेक शर्मा ने लगाए 11 छक्‍के

इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीत‍कर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्र‍ित किया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए। अभिषेक शर्मा और संजु सैमसन ने पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में 142 रनों की साझेदारी की। सैमसन ने जहां 35 गेंदों में 50 रन बनाए , वही अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों में 108 रन की रिकॉर्ड पारी खेली, जिसमें 11 छक्‍के और 9 चौके शामिल हैं।

94 रनों पर सिमट गई अफगानिस्तान

अफगानिस्तान 222 रनों के लक्ष्‍य के जवाब में मात्र 14.1 ओवर में 94 रनों पर ही सिमट गई और भारत ने इस मैच को 127 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। अफगानिस्तान अपने तीनों मुकाबले हार गई और टीम इंडिया ने इस T20 सीरीज़ को आसानी से 3-0 से जीत लिया।

More Posts

बगहा में सीरियल किलर को उम्रकैद, 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई

अदालत ने धनहा थाना कांड संख्या 111/2023 में झलारी देवी और पहवारी यादव के दोहरे हत्याकांड (डबल मर्डर) में उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर किया क्लीन स्वीप

इस मैच को अभिषेक शर्मा के 30 गेंदो में तूफानी शतक के लिए याद रखा जाएगा।

किसी भी राशि के P2P UPI लेन-देन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क

सरकार के अनुसार, इसका उद्देश्य UPI व्यवस्था को लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखना है।

2.20 करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल को STF ने किया गिरफ़्तार

असीम मंडल पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में क़रीब 55 मामलों में मोस्‍ट वॉन्टेड बताया जाता है।

Send Us A Message