Headlines

फाइनल में भारत का दबदबा, श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया कप पर कब्जा

भारत ने एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार खिताब अपने नाम किया। शेफाली वर्मा ने 68 रन की पारी के साथ 1 विकेट भी लिया।
  • भारत ने 20 ओवर में 183 रन बनाए
  • शेफ़ाली वर्मा बनी मैन ऑफ़ द मैच

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को हराकर 8वीं बार एशि‍या कप का ख़ि‍ताब अपने नाम किया है। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय महिलाओं ने ज़बरदस्‍त परफ़ॉर्मेंस के चलते अपनी सभी मैच जीते। पाकिस्‍तान के साथ हुए मुक़ाबले में भारतीय महिलाओं ने पाकिस्‍तान को मात्र 55 रन पर ढेर कर दिया था और यह भारत की बड़ी जीत थी। सेमीफ़ाइलन में बांग्‍लादेश को 40 रन से मात देने के बाद भारत ने फ़ाइनल में प्रवेश किया जहां उसका सामना 2024 एशि‍या कप जीतने वाली श्रीलंका से था।

स्‍मृति और शेफाली के बीच 129 रनों की साझेदारी

एशि‍या कप के फ़ाइनल में भारतीय महिलाओं ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 183 रन का बड़ा स्‍कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में श्रीलंका महिला टीम मात्र 111 रन पर ढेर हो गई और भारत ने एशि‍या कप फ़ाइनल को 72 रन से जीत लिया। भारत की शुरुआत काफ़ी शानदार रही और पहले विकेट के लि‍ए स्‍मृति मंधाना व शेफाली वर्मा के बीच 129 रनों की बड़ी साझेदारी हुई और जीत की सीढ़ी तैयार की। स्‍मृति ने जहां 39 गेंदों 59 रन बनाए, वहीं शेफाली ने तेज़ी से बल्‍लेबाजी करते हुए 39 गेंदो में 68 रन बना डाले, जिसमें 9 चौके और 2 छक्‍के शामिल हैं। कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने 14 रनों का योगदान दिया।

दबाव में दिखी श्रीलंका बल्‍लेबाजी

फ़ाइनल में 184 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी श्रीलंका महिला टीम पर शुरू से ही दबाव में दिखी और पहले ही ओवर में अपना पहला विकेट गवां दिया। कप्‍तान चमारी अटापट्टू भी खुलकर नहीं खेल पाई और 32 गेंदो का सामना करने के बाद सिर्फ़ 36 रन ही बना पाई। इसके अलावा को बल्‍लेबाज ख़ास रन नहीं बना पाया और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए और पूरी टीम 111 पर ऑल आउट हो गई।

शेफाली वर्मा को मिला मैन ऑफ़ द मैच

भारत की गेंदबाजी सटीक रही और श्रीलंका के बल्‍लेबाजों को बांधकर रखा और उनपर दबाव बढ़ता चला गया। श्री चरणी ने 4 विकेट और दिप्‍ती शर्मा ने 3 विकेट झटके। इसके अलावा शेफाली वर्मा ने 1 विकेट लिए, जिन्‍हें 68 रन की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

More Posts

CGPSC घोटाला: पूर्व CM भूपेश बघेल के OSD चेतन बोरघरिया गिरफ़्तार, ED को 6 दिन की रिमांड

छत्तीसगढ़ CGPSC केस में ED ने चेतन बोरघरिया को PMLA के तहत गिरफ़्तार किया। विशेष अदालत ने पूछताछ के लिए एजेंसी को 6 दिन की रिमांड दी है।

BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में कौन-कौन से बड़े नेता हुए शामिल, क्या है इस बार का थीम?

BRICS Summit 2026 में मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। जानें इस बार BRICS का थीम क्या है?

BRICS Summit 2026: एक मंच पर मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग, दिल्ली में आज से शुरू होगा महामंथन

भारत की अध्यक्षता में हो रहे सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था, तकनीकी बदलाव, भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहेंगे।

जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी और 3 बेटियों की हत्या का आरोप, सुबह पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ पति

पत्नी और 3 बेटियों को मौत के घाट उतारा, फिर पिता को पिलाई चाय; जयपुर हत्याकांड से मचा हड़कंप।

Send Us A Message