Headlines

IND vs WI 3rd T20: अभिषेक के तूफानी 69 रन, अर्शदीप की घातक गेंदबाजी; भारत ने 14 रन से जीता मैच

अभिषेक शर्मा की तुफानी पारी और अर्शदीप सिंह की सटीक गेंदबाजी के बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है।
  • अर्शदीप सिंह बने मैन ऑफ़ द मैच
  • बीच में लड़खड़ा गई थी भारत की बल्‍लेबाजी

भारत ने 5 मेचौं की T20 सीरीज़ के तीसरे मैच वेस्‍टइंडीज को 14 रनों से हराकर 2-1 की बढ़त बना ली है। दूसरे T20 जिस तरह 249 रन बनाने के बावजूद भारत हार गया था, उसके सामने इस मैच को जीतने की चुनौती बन गई थी। तीसरे T20 मुक़ाबले में वेस्‍टइंडीज ने एक बार फ‍िर टॉस जीतकर भारत को बल्‍लेबाजी केलिए आमंत्रित किया और भारत ने 20 ओवर में 223 रन बनाए।

यह भी पढ़ें: India vs New Zealand: 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए टीम घोषित

अभि‍षेक शर्मा के बल्‍ले का तुफ़ान जारी

संजू सैमसन के जल्‍दी आउट होने के बावजूद भारत की शुरुआत एक बार फ‍िर ज़बरदस्‍त रही और पहले 6 ओवर में ही एक विकेट खोकर 87 रन बना लिए थे। अभि‍षेक शर्मा ने एक बार फ‍िर चौके-छक्‍कों की बरसात की और 30 गेंदों में 69 रन बनाए। इसके अलावा ईशान किशन ने 18 गेंदों में 37 रन की पारी खेली।

भारत 115 पर 1 से 135 पर 5 विकेट

एक समय भारत का स्‍कोर 8.1 ओवर में ही एक विकेट पर 115 पहुंच गया गया था और उस समय अभि‍षेक और किशन बल्‍लेबाजी कर रहे थे। उस समय लगा, कि भारत 250 के ऊपर स्‍कोर बनाएगी, लेकिन अचानक एक के बाद एक विकेट गिरने लगे और टीम इंडिया स्‍कोर 5 विकेट पर 135 हो गया। इस दौरान तिलक वर्मा (28), नीतीश रेड्डी (21) और अक्षर पटेल (20) ने आख़‍िर में योगदान देकर टीम को 223 रनों तक पहुंचाने में मदद की।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली का विराट रिकॉर्ड, 55वां शतक जड़ते ही तोड़े सचिन के 2 बड़े रिकॉर्ड

अर्शदीप सिंह की सटीके गेंदबाजी

जवाब में वेस्‍टइंडीज की शुरुआत अच्‍छी नहीं और कप्‍तान शाई होप जल्‍दी ही 5 रन बनाकर आउट हो गए। हेटमायर के 43 और कामिल पूरन के 42 रन ने वेस्‍टइंडीज की उम्‍मीदें जगाई रखी। भारत के सामने 224 रन को डिफ़ेंड करना मुश्‍किल था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी से वेस्‍टइंडीज लक्ष्‍य तक नहीं पहुंच पाया। अर्शदीप की ज़बरदस्‍त गेंदबाजी के चलते भारत ने वेस्‍टइंडीज़ को 209 रन पर ही रोक लिया। अर्शदीप सिंह ने अपने 4 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट लिए और मैच के मैन ऑफ़ द मैच चुने गए।

टीमरनविकेट
भारत20 ओवर में 223ऑलआउट
वेस्‍टइंडीज 20 ओवर में 2097

More Posts

बोकारो के ESL स्टील प्लांट में गैस चपेट में आए 2 लोगों की मौत

बोकारो के ESL स्टील प्लांट मेंसवाल उठना सही है, क्‍योंकि मजदूर खुद को जोखि‍म में डालकर काम करते हैं

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद मची भगदड़, 12 की मौत, 309 घायल

रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। कई उड़ानों का मार्ग बदला गया और सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट का संचालन कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।

नाना पाटेकर के साथ उस रात क्या हुआ था? रात 2:30 बजे दोस्त को किया आख़‍िरी मैसेज

अचानक नाना पाटेकर को क्‍या हो गया, जो कल तक चंगे-भले थे, वो आज हम सब के बीच नहीं है?

दिल्ली में फिर ढही 4 मंजिला इमारत, 5 की मौत; मलबे में दबकर गर्भवती महिला ने गंवाई जान

दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाक़े में चार मंजिला इमारत गिरने की घटना सामने आई, जिसमें महिला और बच्‍चों ने अपनी जान गवां दी।

Send Us A Message