Headlines

India vs New Zealand: 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए टीम घोषित

न्यूजीलैंड के ख़‍िलाफ़ पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित हो गई है। 36 साल की उम्र में भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हो रही है।
  • 22 अक्‍टूबर को T20I से शुरू होगा न्यूजीलैंड दौरा
  • खेले जाएंगे 5 T20 गेम

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20I टीम की घोषणा कर दी गई है। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20I टीम की सूची बेहद ख़ास है, क्‍योंकि इस सूची में 4 साल बाद तेज़ गेंदबाज 36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो रही है। भुवनेश्वर ने वर्ष 2022 में आख़‍िरी बार भारत के लिए अंतरराष्‍ट्रीय मैच खेला था। BCCI की सीनियर चयन समिति ने 36 वर्षीय भुवनेश्वर को पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए टीम में शामिल किया है।

यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की व्हाइट-बॉल कप्तान, हरमनप्रीत कौर की लेंगी जगह

IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार ने झटके थे 28 विकेट

भुवनेश्वर कुमार का टीम में चयन होना कोई इत्तेफ़ाक़ की बात नहीं है, बल्‍कि भुवनेश्वर पिछले कई वर्षों से लगातार अच्‍छी गेंदबाजी करते रहे हैं। 2026 IPL में भुवनेश्वर ने ज़बरदस्‍त और किफ़ायती गेंदबाजी करते हुए 7.95 की इकोनॉमी से कुल 16 मैचों में 28 विकेट लिए थे और रॉयल चेलेंजर बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

न्‍यूज़ीलैंड में अहम साबित हो सकती है भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी

न्‍यूज़ीलैंड के कंडीशन को देखते हुए भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन अहम रहने वाला है और जिस तरह की लय में भुवनेश्वर हैं, उन्‍हें न्‍यूज़ीलैंड की गेंदबाजी कंडीशन शूट करेगी, जिससे भारत को इसका लाभ मिलेगा। 2027 में होने वाले विश्‍वकप को देखते हुए भुवनेश्वर का टीम में वापसी करना विश्‍वकप की तैयारी करने की योजना में से एक है।

यह भी पढ़ें: IND vs WI: विराट कोहली का विराट रिकॉर्ड, 55वां शतक जड़ते ही तोड़े सचिन के 2 बड़े रिकॉर्ड

भारत की T20I टीम:

भारत की T20I टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। टीम इस प्रकार है:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।

More Posts

दिल्ली में फिर ढही 4 मंजिला इमारत, 5 की मौत; मलबे में दबकर गर्भवती महिला ने गंवाई जान

दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाक़े में चार मंजिला इमारत गिरने की घटना सामने आई, जिसमें महिला और बच्‍चों ने अपनी जान गवां दी।

ज्ञानेश कुमार के ख़‍िलाफ़ विपक्ष का प्रदर्शन तेज, फॉर्म-6 और SIR को लेकर उठे गंभीर सवाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्‍तीफ़े की मांग कर रहा है विपक्षी खेमा। उधर सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है, कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव को अदालत ने मंजूरी नहीं दी है।

स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की व्हाइट-बॉल कप्तान, हरमनप्रीत कौर की लेंगी जगह

BCCI ने स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फ़ुल टाम व्हाइट-बॉल कप्तान बनाया है। वह पहले भी T20I और ODI में कप्तानी कर चुकी हैं।

कोटा में पीएम आवास योजना की किस्त पर रिश्वतखोरी, 10 हज़ार लेते संविदाकर्मी गिरफ़्तार; दूसरा आरोपी फ़रार

कोटा के नगर निगम में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई की गई है, जहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक संविदाकर्मी को 10 हज़ार रुपये लेते

Send Us A Message