Headlines

IND vs WI: विराट कोहली का विराट रिकॉर्ड, 55वां शतक जड़ते ही तोड़े सचिन के 2 बड़े रिकॉर्ड

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 139 रन की नाबाद पारी खेलकर 55वां वन-डे शतक लगाया। उन्होंने 15 हज़ार रन और भारत में सबसे अधि‍क रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया।
  • वेस्टइंडीज के ख़‍िलाफ़ 8 वि‍केट से जीता भारत
  • शुभमन गिल ने बनाए 110 रन

भारत ने वेस्‍टइंडीज के साथ खेले गए पहले मुक़ाबले में 8 विकट से ज़बरदस्‍त जीत हासिल की। इस जीत में 3 भारतीय खि‍लाड़ि‍यों अहम योगदान रहा। इनमें सबसे पहले कुलदीप यादव जिन्‍होंने अपनी फ‍िरकी में वेस्‍टइंडीज के बल्‍लेबाजों को फंसाते हुए 10 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट चटकाए और वेस्‍टइंडीज को 300 के अंदर रोक दिया, वरना एक समय स्‍कोर 350 के पार जाता दिखाई दे रहा था।

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने 30 गेंद में पूरा किया शतक, रोहित शर्मा का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

8 विकेट से जीता भारत

कप्‍तान शुभमन गिल ने कप्‍तानी पारी खेलते हुए 13 चौकों और 1 छक्‍के की मदद से 110 रन बनाए। सबसे ज़्यादा जो चर्चा में रहे, वो हैं विराट कोहली। उनका शत‍क यादगार रहा और हमेंशा की तरह भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। वेस्‍टइंडीज़ ने 50 ओवर में 295 रन बनाए थे, लेकिन भारत ने 296 का लक्ष्‍य 42वें ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया।

विराट कोहली का शतक चर्चा में

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के ख़‍िलाफ़ पहले वनडे में शानदार बल्‍लेबाजी करते हुए वन-डे करियर का 55वां शतक पूरा किया। कोहली ने 88 गेंदों में नाबाद 139 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल थे। उनके अब तक के क्रिकेट करियर में ऐसा पहली बार हुआ, कि उन्‍होंने किसी वन-डे मैच की पारी में 9 सिक्स लगाए हैं। इस शतक के साथ ही विराट कोहली ने अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट का 86वां शतक पूरा किया।

विराट कोहली ने सचिन के तोड़े ये रिकॉर्ड्स

अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के 2 बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कोहली अब वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 15 हज़ार रन बनाने वाले क्रिकेटर बन चुके हैं। कोहली ने जहां 303 वन-डे पारियों में 15 हज़ार रन पूरे किए, वहीं सचिन ने 15 हज़ार रन पूरा करने के लिए 377 पारियां खेली। इसके अलावा विराट कोहली ने सचिन का एक और रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत में सबसे ज्यादा वनडे रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ाबना डाला। कोहली ने भारत में अब तक 131 वन-डे खेले, जिसमें उन्‍होंने 7006 रन बना डाले हैं, वहीं सचिन ने तेंदुलकर ने भारत में 164 मैच खेले और 6976 रन बनाए।

More Posts

दिल्ली में फिर ढही 4 मंजिला इमारत, 5 की मौत; मलबे में दबकर गर्भवती महिला ने गंवाई जान

दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाक़े में चार मंजिला इमारत गिरने की घटना सामने आई, जिसमें महिला और बच्‍चों ने अपनी जान गवां दी।

ज्ञानेश कुमार के ख़‍िलाफ़ विपक्ष का प्रदर्शन तेज, फॉर्म-6 और SIR को लेकर उठे गंभीर सवाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्‍तीफ़े की मांग कर रहा है विपक्षी खेमा। उधर सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है, कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव को अदालत ने मंजूरी नहीं दी है।

India vs New Zealand: 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए टीम घोषित

न्यूजीलैंड के ख़‍िलाफ़ पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित हो गई है। 36 साल की उम्र में भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हो रही है।

स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की व्हाइट-बॉल कप्तान, हरमनप्रीत कौर की लेंगी जगह

BCCI ने स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फ़ुल टाम व्हाइट-बॉल कप्तान बनाया है। वह पहले भी T20I और ODI में कप्तानी कर चुकी हैं।

Send Us A Message