Headlines

स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की व्हाइट-बॉल कप्तान, हरमनप्रीत कौर की लेंगी जगह

BCCI ने स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फ़ुल टाम व्हाइट-बॉल कप्तान बनाया है। वह पहले भी T20I और ODI में कप्तानी कर चुकी हैं।
  • पहले भी 4 ODI में कर चुकी हैं कप्‍तानी
  • RCB को जीता चुकी हैं दो बार ख़‍िताब

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। मंधाना वर्ल्‍ड कप विजेता कप्‍तान हरमनप्रीत कौर की जगह लेंगी। स्मृति मंधाना अब भारतीय महिला टीम की फ़ुल टाइम व्हाइट-बॉल कप्तान की ज़‍िम्मेदारी संभाल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इससे पहले भी मंधाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी टीम की कमान संभाल चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए टीम घोषित

महिला क्रिकेट को आगे ले जाने में स्मृति मंधाना का अहम योगदान

वर्ष 2013 से स्मृति मंधाना भारतीय टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने अपने दमदार परफॉर्मेंस के चलते सभी प्रारूपों में टीम की को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हरमनप्रीत कौर की कप्‍तानी में भारत ने 2025 में हुए वन-डे विश्‍वकप का ख़‍िताब अपने नाम किया था, जिसमें स्मृति मंधाना का काफ़ी योगदान रहा था। फ्रेंचाइजी क्रिकेट की बात की जाए, तो उनकी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 और 2026 में महिला प्रीमियर लीग का ख़‍िताब जीता।

स्मृति मंधाना को कप्‍तानी का अनुभव

स्मृति मंधाना ने इससे पहले भी अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भारत के लिए 18 T20I और 4 ODI मुक़ाबलों में कप्तानी की है। अब वह टीम की फ़ुल टाइम व्हाइट-बॉल कप्‍तान बन चुकी हैं। पूर्व कप्‍तान मिताली राज के रिटारमेंट के बाद जिस तरह हरमनप्रीत कौर ने टीम को आगे ले जाने का काम किया और भारतीय महिला क्रिकेट को आगे ले जाने का काम किया, उम्‍मीद है, कि स्मृति मंधाना भी टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।

यह भी पढ़ें: IND vs WI: विराट कोहली का विराट रिकॉर्ड, 55वां शतक जड़ते ही तोड़े सचिन के 2 बड़े रिकॉर्ड

More Posts

दिल्ली में फिर ढही 4 मंजिला इमारत, 5 की मौत; मलबे में दबकर गर्भवती महिला ने गंवाई जान

दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाक़े में चार मंजिला इमारत गिरने की घटना सामने आई, जिसमें महिला और बच्‍चों ने अपनी जान गवां दी।

ज्ञानेश कुमार के ख़‍िलाफ़ विपक्ष का प्रदर्शन तेज, फॉर्म-6 और SIR को लेकर उठे गंभीर सवाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्‍तीफ़े की मांग कर रहा है विपक्षी खेमा। उधर सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है, कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव को अदालत ने मंजूरी नहीं दी है।

India vs New Zealand: 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए टीम घोषित

न्यूजीलैंड के ख़‍िलाफ़ पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित हो गई है। 36 साल की उम्र में भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हो रही है।

कोटा में पीएम आवास योजना की किस्त पर रिश्वतखोरी, 10 हज़ार लेते संविदाकर्मी गिरफ़्तार; दूसरा आरोपी फ़रार

कोटा के नगर निगम में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई की गई है, जहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक संविदाकर्मी को 10 हज़ार रुपये लेते

Send Us A Message