Headlines

IPL 2026: रोमांचक मुक़ाबले में भुवनेश्‍वर कुमार ने दिलाई बेंगलुरु को जीत, मुंबई बाहर (RCB VS MI)

भुवनेश्‍वर ने इस IPL सीज़न में अपनी गेंदबाजी से सबका ध्‍यान आकर्षि‍त किया है।
  • भुवनेश्‍वर ने आख़िरी ओवर में छक्‍का लगाकर पलट दी बाज़ी
  • 167 का टारगेट, 2 विकेट से जीता बेंगलुरु

आख़‍िरी गेंद तक रोमांच

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले गए मुकाबले का रोमांच आख़‍िरी गेंद तक बना रहा। अंतिम गेंद तक कहना मुश्‍क़‍िल हो गया था, कि कौन जीतेगा। एक समय लगा, कि मैच सुपर ओवर में जाएगा। यह टीम की धड़कन बढ़ा देने वाला मैच था। इस मुक़ाबले से पहले मुंबई पहले से ही IPL से बाहर होने के दबाव में थी और यह मैच हारकर 2026 के IPL से बाहर हो गई है।

यह भी पढें: IPL 2026: चेन्‍नई की जीत का नया हीरो बना उर्विल पटेल (CSK VS LSG)   

MI को समझ नहीं आई भुवनेश्‍वर कुमार की गेंदें

RCB की जीत के पीछे उनके प्रमुख गेंदबाज भुवनेश्‍वर कुमार का कमाल रहा। भुवनेश्‍वर ने इस IPL सीज़न में अपनी गेंदबाजी से सबका ध्‍यान आकर्षि‍त किया है। मुंबई के खि‍लाफ़ गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्‍वर कुमार ने शुरू में ही रियान रिकेल्‍टन, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का विकेट झअक लिया और MI को प्रेशर में डाल दिया। भुवनेश्‍वर ने 4 ओवर में मात्र 23 रन देकर 4 विकेट लिए और यह मुक़ाबला और मैन ऑफ़ द मैच अपने नाम किया।   

भुवनेश्‍वर कुमार का वो छक्‍का

गेंदबाजी में 4 विकेट झटकने के बाद भुवनेश्‍वर कुमार ने बल्‍ले से भी कमाल किया। दरअसल RCB को 6 गेंदों में 15 रन बनाने थे। आख़ि‍री ओवर में रोमारियो शैफ़र्ड और रशि‍ख़़ सलाम बल्‍लेबाजी कर रहे थे। जब 4 गेंदों में 10 रन की ज़रूरत थी, तब रोमारियो शैफ़र्ड आउट हो गए और दबाव पूरा RCB पर आ गया। 3 गेंदों में अब 10 रन बनाने थे और भुवनेश्‍वर कुमार बल्‍लेबाजी के लिए आए। आते ही पहली गेंद पर उन्‍होंने छक्‍का लगा दिया और मुक़ाबले में RCB की वापसी कराई।   

MI की लड़खड़ाती पारी, सूर्य कुमार शून्‍य पर आउट

RCB ने टॉस जीतकर मुंबई को बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया, जहां MI की टीम लड़खड़ा गई और 28 रन के स्‍कोर पर ही उसने रियान रिकेल्‍टन, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का विकेट गवां दिया। सूर्य कुमार एक बार फ‍िर बल्‍लेबाजी में फ़्लॉप साबित हुए और पहली ही गेंद पर 0 पर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने 57 और नमन धीर 47 रन की सुझबूझ पारी खेली और 82 रन की साझेदारी की, लेकिन ये पारि‍यां मुंबई को बड़ा स्‍कोर खड़ा करने में मदद नहीं कर पाई और MI ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए।

यह भी पढें: IPL 2026: बेंगलुरु की ताबड़जोड़ बल्‍लेबाजी, मुंबई हारी बाजी (MI VS RCB)

MI के कमजोर कड़ी बने राज बावा

जब RCB को 12 गेंदों में 18 रन बनाने थे, तब 19वां ओवर जसप्रीत बुमराह को दिया गया और उन्‍होंने अपने ओवर में मात्र 3 रन ही दिया। अब RCB को 6 गेंदों में 15 रन की दरकार थी। ऐसे में गेंद सौंनी जाती है राज बावा को। आख़‍िरी ओवर फेकने आए राज बावा काफ़ी दबाव में दिखे और उन्‍होंने इस ओवर में 3 वाइड फ़ेक दी, जिसमें 1 रन दौड़कर लेने से बिना गेंद खेले 4 रन बिटोर लिए। इसके अलावा उन्‍होंने प्रेशर में 1 नो बॉल फ़ेंका, जिससे बेंगलुरु का काम थोड़ा आसान हो गया। आख़‍िरी गेंद पर 2 रन बनाकर इस नाटकीय मैच का RCB ने जीतकर अंत किया और मुंबई को इस IPL से बाहर कर दिया।   

क्रुणाल पांड्या के वो 73 रन

RCB की तरफ़ से बल्‍लेबाजी में क्रुणाल पांड्या ने ज़बरदस्‍त बल्‍लेबाजी करते हुए शानदार 73 रन की पारी खेली और टीम को मैच में बनाए रखा। अगर वो यह पारी ना खेलते तो बेंगलुरु के लिए इस मैच में मुश्‍क़‍िल आ सकती थी। एक तरफ़ से विकेट गिरते रहे, लेकिन वो क्रीज पर डटे रहे। क्रुणाल पांड्या ने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्‍के लगाए।

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message