Headlines

UP MLC Election: बीजेपी-सपा के बीच कड़ा मुकाबला, कई जिलों में भिड़ंत और हंगामे की ख़बरें

उत्तर प्रदेश में स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान बीजेपी और सपा के बीच कड़े मुकाबले के आसार हैं। कई ज़‍िलों में हंगामे की ख़बरें आईं, वहीं अखिलेश यादव ने इटावा में मतदान किया।
  • MLC चुनाव में पड़े कुल 64.24 प्रतिशत वोट
  • 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। इस चुनाव में कुल 152 प्रत्याशी शामिल थे। MLC चुनाव के लिए प्रदेश के 72 ज़‍िलों में 2,697 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस चुनाव के लिए कुल 14 लाख 81 हज़ार मतदाता पंजीकृत थे। चुनाव सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शा‍म 4 बजे तक वोट पड़े। इस दौरान कुल 64.24 प्रतिशत वोट पड़े। नतीजे 27 अक्टूबर को आएंगे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला

मतदान के बाद सियासी घमासान तेज़ हो गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा, कि चुनाव आयोग और सरकार हमेंशा से निष्‍पक्ष चुनाव कराने की बात करती है, लेकिन चुनाव आयोग ने अपनी आंखे बंद कर रखी हैं और बीजेपी वोट चोरी करने का काम कर रही है। उन्‍होंने कहा, कि MLC चुनाव में बीजेपी के गुंडे और भ्रष्‍ट अधि‍कारी समाजवादी पार्टी के समर्थन में वोट देने वाले लोगों को रोकने का काम कर रही है। उन्‍होंने लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए सभी मतदाताओं से वोट करने की अपील की।

मंत्री ओपी राजभर का पलटवार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान के बाद बीजेपी-सपा में सियासी घमासान शुरू हो गया है। अखिलेश यादव के बयान का पलटवार करते हुए यूपी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने कहा, कि जो लोग हारते हैं, वो ही इस तरह की बात करते हैं। उन्‍होंने कहा, कि जब वो लोकसभा की की सीटें जीते, तो उन्‍होंने नहीं कहा, कि ईवीएम ख़राब है, वहीं जब विधानसभा चुनाव हारे तब नहीं कहा, कि ईवीएम ख़राब है। यह उनकी पराजय, हताशा व निराशा बोल रही है। समाजवादी पार्टी को घेरते हुए कहा, कि सपा कार्यकाल में जितने भी घोटाले हुए वह मुख्‍यमंत्री अखि‍लेश यादव और आज़म खान दोनों लोगों के मिलीभगत से हुए।

बीजेपी और सपा के बीच झड़प

कानपुर, कानपुर देहात और उन्नाव को छोड़कर 72 जिलों में मतदान हुआ। इस चुनाव में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। मतदान के दौरान कई ज़‍िलों से दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत और हंगामे की ख़बरें भी सामने आई हैं, जिससे चुनावी माहौल को गरमा दिया है। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इटावा के बीडीओ कार्यालय पहुंचकर स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान किया

More Posts

अल्बानिया में क्यों भड़का जनता का गुस्सा? भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के बीच PM एडी रामा के इस्तीफे़ की मांग

अल्बानिया में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध-प्रदर्शन की ख़बरें हैं। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री एडी रामा के इस्तीफे़ की मांग कर रहे हैं।

महंगाई से लेकर शिक्षा व्यवस्था तक, फ्रांस में सड़कों पर उतरे लोग; मैक्रों सरकार की बढ़ी मुश्क़‍िलें

फ्रांस में महंगाई और शिक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध-प्रदर्शन तेज़ होने का दावा है। छात्रों के आंदोलन और सरकार के सख्त रुख के बीच तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप के बाद कई देशों में रातभर कांपती रही धरती

तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप के बाद चीन, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश और अन्य क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके दर्ज किए ग

फेस्‍टिवल सीजन में बढ़ी भीड़ को देखते हुए कई रूट पर चलेंगी स्‍पेशल ट्रेनें

यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले साल के मुकाबले स्‍पेशल ट्रेन के फेरों में क़रीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

Send Us A Message