Headlines

सलमान खान को निशाना बनाने की थी तैयारी? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया खुलासा

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से दावा है कि आरोपियों का पहला निशाना सलमान खान थे।
  • सलमान खान के अपार्टमेंट में हो चुकी है फायरिंग
  • जनरल डिब्‍बे से पकड़े गए मुख्‍य शूटर

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार, टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले की जांच में पता चला है, कि आरोपी टाइगर श्रॉफ को निशाना नहीं बनाना चाहते थे। इनके निशाने पर सुपरस्‍टार सलमान खान थे। इसके लिए आरोपियों ने सुपरस्टार खान के घर की रेकी भी की थी, लेकिन कड़ी सुरक्षा को देखते हुए, उन्‍होंने ने अपना मन बदल लिया।

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दो महिलाओं समेत 4 और आरोपी गिरफ्तार, हथियार सप्लाई करने का आरोप

टाइगर श्रॉफ पर क्‍यों किया हमला?

टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग में रितिक उर्फ ​​रोशन, रेहान और फूल सिंह शामिल थे। इन तीनों आरेपियों के निशाने पर सलमान थे, लेकिन बॉलीवुड स्‍टार की सुरक्षा को देखते हुए इन्‍होंने मन बदल लिया। इसके बाद इन तीनों ने पता किया, कि टाइगर बिना सिक्‍योरिटी के चलते हैं और रविवार को एक जगह अक्‍सर फुटबॉल खेलने जाया करते हैं, इसलिए इन पर फायरिंग करना आसान होगा। तीनों ने इसका फायदा उठाते हुए टाइगर पर फायरिंग कर दी, लेकिन टाइगर सही सलामत बच गए।

बॉलीवुड में दहशत फैलाना मक़सद

आरोपियों से हुई पूछताछ और जांच के बाद पता चला, कि आरोपियों का पहला टारगेट टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि बॉलीवुड का कोई दूसरा सेलिब्रिटी था। साथ ही आरोपियों का मक़सद सिर्फ़ अभिनेता पर हमला करना नहीं, बल्कि बॉलीवुड में दहशत फैलाना था। इन तीनों आरोपियों को कोटा रेलवे स्‍टेशन से एक जनरल डिब्‍बे से पकड़ा गया था। पता चला है, कि यह तीनाें आरोपी नेपाल भागने की योजना बना रहे थे।

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीनों आरोपी, नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे!

हथि‍यार सप्‍लाई करने में दो महिलाएं शामिल

इन तीनों आरोपी रितिक, रेहान और फूल (मुख्‍य शूटर) के अलावा दो महिला समेत 4 और आरोपी पकड़े गए। इन चारों पर ओराप है, कि इन्‍होंने मुंबई हथि‍यार सप्‍लाई करने का काम किया था। इनकी पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले कुणाल व सुमित और उत्तर प्रदेश निवासी राधा और बबीता के रूप में हुई है। इन तीनों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्‍हें तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड में भेज दिया।

सलमान खान के घर पर हो चुकी है फायरिंग

सलमान खान इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नि‍शाने पर रहे हैं और उनको गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी मिल चुकी है। इससे पहले सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अप्रैल 2024 में फायरिंग हो चुकी है। इसके अलावा सलमान खाानके क़रीबी बाबा सिद्दीक़ी की गोली मार कर हत्‍या कर दी थी। इस हत्‍या में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था।

More Posts

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दो महिलाओं समेत 4 और आरोपी गिरफ्तार, हथियार सप्लाई करने का आरोप

चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। इसके बाद सभी को पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया।

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं, क्या जारी रह पाएगा ‘वोट चोरी’ आंदोलन?

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली, क्‍योंकि दोबारा प्रदर्शन हुआ तो कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीनों आरोपी, नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे!

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया। पुलिस जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।

Send Us A Message