- आरोपियों में 2 महिलाएं भी शामिल
- सभी आरोपी पुलिस रिमांड में
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ (SIC) ने मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की घटना में दो महिलाओं सहित चार और आरोपी गिरफ़्तार किए गए हैं। इनकी पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले कुणाल और सुमित और उत्तर प्रदेश निवासी राधा और बबीता के रूप में हुई है। इन चारों आरोपियों को शुरुआत में BNS की धारा 35(1)(B) के तहत अदालत में पेश किया गया। इसके बाद मुंबई पुलिस की याचिका स्वीकार करते हुए अदालत ने आरोपियों को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड में भेज दिया।
यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीनों आरोपी, नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे!
कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए थे मुख्य शूटर
इससे पहले पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले रितिक उर्फ रोशन और हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले रेहान और फूल सिंह समेत तीन लोगों को पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से पकड़ा था। यह वहीं तीनों हैं, जिन्होंने एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर कई राउंड फ़ायरिंग की थी और उसके बाद मोटरसाइकिल पर बैठ कर फरार हो गए थे। बताया जा रहा है, कि इन सभी आरोपियों के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े है, क्योंकि अमेरिका से कथित तौर पर गिरोह चलाने वाला गैंगस्टर अनिल पंडित ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली थी, जो लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी माना जाता है।
यह भी पढ़ें: अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने
चार आरोपियों ने किए थे हथियार सप्लाई
मिली जानकारी के अनुसार, कुणाल, सुमित, राधा और बबीता पर आरोप है, कि इन चारों ने मुंबई में हथियार सप्लाई करने का काम किया था, वहीं रितिक, रेहान और फूल तीनों मुख्य शूटर के आरोपी हैं। यह तीनों मुंबई पुलिस की गिरफ़्त में है और पूछताछ के लिए 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिए गए हैं। पूछताछ के बाद ही इस खेल की गुत्थी सुलझ पाएगी। इससे पहले भी बड़े सेलिब्रिटीज़ पर हमले हुए हैं, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आता रहा है।





