Headlines

महंगाई से लेकर शिक्षा व्यवस्था तक, फ्रांस में सड़कों पर उतरे लोग; मैक्रों सरकार की बढ़ी मुश्क़‍िलें

फ्रांस में महंगाई और शिक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध-प्रदर्शन तेज़ होने का दावा है। छात्रों के आंदोलन और सरकार के सख्त रुख के बीच तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
  • फ्रांस में महंगाई को लेकर लोगों में नाराजगी
  • पेरिस में शि‍क्षा को लेकर आंदोलन तेज़

इस समय पूरी दुनिया संघर्ष आग में जलती हुई दिखाई दे रही है। कहीं युद्ध, तो कहीं आए दिन प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। यही हाल इस समय फ्रांस की राजधानी पेरिस सहित कई शहरों में का हुआ है, जहां महंगाई को लेकर लोग काफ़ी नाराज़ हैं, और इसको लेकर वहां स्‍थि‍ति बेहद ख़राब है। प्रदर्शन के दौरान जगह-जगह आगजनी हुई व लूटपाट भी किए गए। स्‍थि‍ति इतनी बेकाबू हो गई, कि सरकार को कर्फ़्यू लागू करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे़ पर आर-पार की लड़ाई, राहुल गांधी के मार्च से गरमाई सियासत

पेरिस में शि‍क्षा व्‍यवस्‍था को लेकर छात्र सड़क पर

एक तरफ़ लोग महंगाई को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, कि अब फ्रांस की राजधानी पेरिस में शिक्षा व्यवस्था में सुधार और स्कूलों की स्थिति बेहतर बनाने की मांग को लेकर छात्रों ने सरकार ख़‍िलाफ़ आंदोलन छेड़ दिया है। शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्‍या में स्कूली और विश्वविद्यालय के छात्र सड़क पर उतर पड़े। इस प्रदर्शन को पहले अनुमति नहीं दी गई थी, लेकिन आख़‍िरी समय में प्रदर्शन की अनुमति दे दी गई।

छात्रों ने कहा मांगे नहीं मानी तो जारी रहेगा आंदोलन

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार के ख़‍िलाफ़ जोर-जोर से नारे लगाए और बैनर दिखाकर शिक्षा व्यवस्था पर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस मौक़े पर स्थि‍ति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए, लेकिन प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा, कि वे किसी हालत में डरकर पीछे नहीं हटने वाले। उन्‍होंंने ने कहा, कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार के ख़‍िलाफ़ विपक्ष का प्रदर्शन तेज, फॉर्म-6 और SIR को लेकर उठे गंभीर सवाल

फ्रांस सरकार के सामने चुनौती

फ्रांस में लगातार चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए फ्रांस सरकार के सामने आगे की राह आसान नहीं होने वाली। राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का कहना है, कि आने वाले दिनों में गैरकानूनी प्रदर्शनों पर रोक लगाए जाएंगे। राष्‍ट्रपति के बयान और प्रदर्शन को देखते हुए लगता है, कि आने वाले दिनों में फ्रांस में प्रदर्शन और तेज़ हो सकते हैं और सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ने की आशंंका भी जताई जा रही है।

More Posts

तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप के बाद कई देशों में रातभर कांपती रही धरती

तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप के बाद चीन, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश और अन्य क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके दर्ज किए ग

फेस्‍टिवल सीजन में बढ़ी भीड़ को देखते हुए कई रूट पर चलेंगी स्‍पेशल ट्रेनें

यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले साल के मुकाबले स्‍पेशल ट्रेन के फेरों में क़रीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

सलमान खान को निशाना बनाने की थी तैयारी? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया खुलासा

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से दावा है कि आरोपियों का पहला निशाना सलमान खान थे।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दो महिलाओं समेत 4 और आरोपी गिरफ्तार, हथियार सप्लाई करने का आरोप

चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। इसके बाद सभी को पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।

Send Us A Message