Headlines

UPSSSC PET 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच पहले चरण की परीक्षा संपन्न, 12 लाख अभ्यर्थी हुए शामिल

UPSSSC PET 2026 की पहले चरण की परीक्षा 60 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुई। अभ्यर्थियों के लिए बसों और स्पेशल ट्रेनों की सुविधा भी दी गई।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET 2026 का पहला चरण 25 अक्‍टूबर को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। लखनऊ सहित प्रदेश के 60 ज़ि‍लों में 1372 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:00 तक चली, वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चली।

कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा

PET 2026 के पहले चरण में लगभग 12 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। इन दिनों पेपर लीक की ख़बरे आए दिन आती रहती हैं, इसके देखते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा कराई गई। इसके लिए परीक्षा केंद्रों में एंट्री से पहले अभ्यर्थियों पूरी तलाशी ली गई और साथ ही बायोमैट्रिक डेटा भी एकत्र किए गए। सभी परीक्षा केंद्रों की CCTV कैमरो के माध्यम निगरानी की गई। लखनऊ स्थित मुख्य कंट्रोल रूम से लगातार सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी गई। अगले चरण की परीक्षा 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को होगी।

यह भी पढ़ें: UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अतिरिक्‍त बस और स्‍पेशल ट्रेन की सुविधा

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ लगातार इस परीक्षा पर नज़र रखे हुए हैं। इसके ल‍िए उन्‍होंने परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। अभ्‍यर्थि‍यों की सुविधा के लिए यूपी सरकार ने प्रदेश में हज़ारों की संख्‍या में बसे चलाई जा रही हैं और स्‍पेशल ट्रेन की सुविधा भी उपलब्‍ध कराई गई है। इससे दुर से आ रहे सभी अभ्‍यर्थि‍यों को समय से परीक्षा केंद्रों में पहुंचने में मदद मिलेगी और भीड़भाड़ से बचने में मदद मिलेगी।

More Posts

जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

जॉर्डन के करक प्रांत में चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान गोलीबारी में 7 लोगों की मौत और 40 के घायल होने की खबर है। भारत ने हमले की निंदा की है।

AISA की नेहा बोरा का पीस बॉन्ड भरने से इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट से याचिका खारिज; अब 29 अक्टूबर को सुनवाई

पीस बॉन्ड भरने से इनकार करने वाली AISA अध्यक्ष नेहा बोरा आज मंदिर मार्ग थाने में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश हुईं।

बिहार MLC चुनाव: शिक्षक सीटों पर 74% से ज्यादा मतदान, BJP बोली- RJD का खाता भी नहीं खुलेगा

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्‍म हुआ। शिक्षक क्षेत्र और स्नातक क्षेत्र में जमकर वोट पड़े। 27 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

UP MLC Election: बीजेपी-सपा के बीच कड़ा मुकाबला, कई जिलों में भिड़ंत और हंगामे की ख़बरें

उत्तर प्रदेश में स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान बीजेपी और सपा के बीच कड़े मुकाबले के आसार हैं। कई ज़‍िलों में हंगामे की ख़बरें आईं, वहीं अखिलेश यादव ने इटावा में मतदान किया।

Send Us A Message