Headlines

बिहार MLC चुनाव: शिक्षक सीटों पर 74% से ज्यादा मतदान, BJP बोली- RJD का खाता भी नहीं खुलेगा

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्‍म हुआ। शिक्षक क्षेत्र और स्नातक क्षेत्र में जमकर वोट पड़े। 27 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।
  • बिहार MLC में 8 सीटों के लिए हुए मतदान
  • सारण में पड़े 87.16 प्रतिशत वोट

उत्‍तर प्रदेश में 11 सीटों के MLC चुनाव संपन्न होने के बाद बिहार का MLC चुनाव भी ख़त्‍म हो गया है, जहां 8 सीटों के लिए मतदान हुआ। 8 सीटों के अंतर्गत स्नातक क्षेत्र के 4 और शिक्षक क्षेत्र के लिए 4 प्रत्‍याशी चुने जाएंगे। इसके लिए इस चुनाव में कुल 150 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। मिली जानकारी के अनुसार, 5 लाख से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया। बताया जा रहा है, कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में अधिक मतदान रिकॉर्ड कि‍ए गए हैं। नतीजें 27 अक्‍टूबर को घोषि‍त किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: UP MLC Election: बीजेपी-सपा के बीच कड़ा मुकाबला, कई जिलों में भिड़ंत और हंगामे की ख़बरें

कितना रहा वोट प्रतिशत?

आंकड़ों के अनुसार, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में औसतन 74.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, वहीं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में औसत मतदान 43.87 प्रतिशत हुआ। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 87.16 प्रतिशत वोट के साथ सारण सबसे आगे रहा, वहीं, स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कोसी में सबसे अधिक 52.51 प्रतिशत मतदान दर्ज हुए। इसके अलावा पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी सहित विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान की चर्चा तेज़ है। आंकड़ें आने के बाद राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने पक्ष में परिणाम आने की उम्मीद जता रही हैं।

संजय सरावगी, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा 

संजय सरावगी ने आरजेडी पर साधा निशाना

चुनाव के बाद सियासी बयानबाजी तेज़ हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने महागठबंधन और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर निशाना साधते हुए दावा किया, कि राजद का खाता भी नहीं खुलेगा। संजय सरावगी का मानना है, कि शिक्षक और स्नातक दोनों मतदाताओं का सरकार को पूरा समर्थन मिला है। उन्‍होंने कहा, कि एनडीए के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव प्रचार किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इसका लाभ गठबंधन के प्रत्याशियों को मिलेगा।

नीरज कुमार ,जेडीयू प्रत्याशी

जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने नीतीश कुमार को किया याद

जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताते हुए कहा, कि उनके प्रति लोगों का जो स्नेह और राजनीतिक प्रभाव है, उसका असर इस चुनाव में देखने को मिल रहा है। नीरज कुमार ने राजनीति में अपराधीकरण और आपराधिक छवि वाले लोगों के प्रभाव को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा, कि इस चुनाव में इसके खिलाफ़ मतदान हुआ है। अस दौरान अपने ख़ि‍लाफ़ पार्टी के कुछ लोगों की ओर से प्रचार किए जाने के मुद्दे पर भी उन्‍होंने नाराजगी जताई।

खैर सियासी बयानबाजी चलती रहती है, अब तो 27 अक्‍टूबर को आने वाले नतीजे बताएंगे, कि कौन किस पर भारी है। देखते हैं, कि बाज़ी कौन मारता है।

More Posts

UP MLC Election: बीजेपी-सपा के बीच कड़ा मुकाबला, कई जिलों में भिड़ंत और हंगामे की ख़बरें

उत्तर प्रदेश में स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान बीजेपी और सपा के बीच कड़े मुकाबले के आसार हैं। कई ज़‍िलों में हंगामे की ख़बरें आईं, वहीं अखिलेश यादव ने इटावा में मतदान किया।

अल्बानिया में क्यों भड़का जनता का गुस्सा? भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के बीच PM एडी रामा के इस्तीफे़ की मांग

अल्बानिया में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध-प्रदर्शन की ख़बरें हैं। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री एडी रामा के इस्तीफे़ की मांग कर रहे हैं।

महंगाई से लेकर शिक्षा व्यवस्था तक, फ्रांस में सड़कों पर उतरे लोग; मैक्रों सरकार की बढ़ी मुश्क़‍िलें

फ्रांस में महंगाई और शिक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध-प्रदर्शन तेज़ होने का दावा है। छात्रों के आंदोलन और सरकार के सख्त रुख के बीच तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप के बाद कई देशों में रातभर कांपती रही धरती

तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप के बाद चीन, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश और अन्य क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके दर्ज किए ग

Send Us A Message