Headlines

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी Special TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। यह उन हज़ारो शि‍क्षकों के लिए राहत की ख़बर है, जो उत्‍तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत हैं और नियुक्ति बिना TET के हुई थी या जो हाल ही में हुई UPTET परीक्षा में पास नहीं हो सके थे।

यह भी पढ़ें: NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

स्‍पेशल TETऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू हो चुकी है फ़ॉर्म भरने की अंतिम तिथि‍ 4 अक्‍टूबर है। स्‍पेशल TET की परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके आवेदन के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ (OTR) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। OTR प्रक्रिया पूरी होने के बाद 5 सितंबर से एक्टिव होने वाले आवेदन लिंक पर क्लिक कर नए पेज पर फ़ॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी और विवरण भरने के बाद सब्मिट करना होगा। इसके बाद शुल्क का भुगतान कर फ़ाइनल सब्मिटेड फ़ॉर्म का प्रिंटआउट या पीडीएफ़ डाउनलोड कर लें। आयोग ने आवेदन में सुधार के लिए 8 अक्टूबर तक का समय दिया गया है।

कौन भर सकता है फ़ॉर्म?

आयोग के अनुसार इस स्‍पेशल परीक्षा में केवल वही शिक्षक शामिल हो सकते हैं, जो मौजूदा समय में प्राथमिक या उच्च प्राथमिक (Primary or Upper Primary) विद्यालयों में कार्यरत हैं। दूसरी तरफ़ जिन उम्मीदवारों ने सामान्य TET पास कर लिया है और वो किसी सरकारी स्कूल में शिक्षक पद पर कार्य नहीं कर रहे हैं, तो वो इस फ़ॉर्म को नहीं भर सकते।

यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC परीक्षा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र और झारखंड सरकार को जारी किया नोटिस, छात्रों की उम्‍मीद फ‍िर जगी

परीक्षा के पैटर्न और पासिंग मार्क्स को लेकर खास निर्देश

स्‍पेशल TET में कुल 150 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्‍न पूछे जाएंगे। हर सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा और ग़लत उत्‍तर के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इस पेपर को करने के लिए उम्‍मीदवारों को कुल ढाई घंटे यानी 150 मिनट का समय मिलेगा। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को पास होने के लिए जहां 150 में से 90 अंक लाना होगा यानी 60 प्रतिशत, वहीं दूसरी तरफ़ आरक्षित और दिव्यांग वर्ग के लिए 82 अंक यानी 55 प्रतिशत मार्क्‍स लाने होंगे।  

31 अगस्त 2028 तक की समयसीमा

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सर्विस कर रहे शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य हो गया है। इसके लिए 31 अगस्त 2028 तक की समयसीमा तय की गई है। ऐसे में अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

जॉर्जिया मेलोनी ने रचा इतिहास, इटली में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाली नेता बनीं; PM मोदी ने दी बधाई

जॉर्जिया मेलोनी ने इटली में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। PM नरेंद्र मोदी ने उन्हें ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी।

Send Us A Message