- प्रश्नपत्रों में ख़ामियों के बाद रद्द की दी गई थी परीक्षा
- अब सिंतबर में होगी परीक्षाएं
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के दोबारा होने वाले पेपर के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी UGC-NET की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों में ख़ामिया मिलने के बाद NTA ने इन तीनो परीक्षाओं को रद्द करने का फ़ैसला लिया था।
यह भी पढ़ें: NTA पर फिर उठे सवाल, UGC-NET के 3 विषयों की परीक्षा रद्द; सितंबर में दोबारा होगी परीक्षा
अब इन तारीख़ों को होगी परीक्षा
NTA ने समय और तारीख़ का ऐलान कर दिया है। इसके अंतर्गत अंग्रेजी की परीक्षा 9 सितंबर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक, कॉमर्स की परीक्षा भी 9 सितंबर को होगी, जो दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके अलावा समाजशास्त्र की परीक्षा 10 सितंबर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी। पिछली बार इन तीनों विषयों के प्रश्नपत्र में भारी त्रुटियां पाई गई थी।
यह भी पढ़ें: NEET 2026: आख़िर क्यों नहीं रुक रहा पेपर लीक होने का सिलसिला?
इन ग़लतियों की वजह से पेपर हुआ था रद्द
UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग और अनुवाद से जुड़ी भारी ग़लतियां मिली थी। इसके अंतर्गत कई किताबों के शीर्षक बिगड़े हुए थे, प्रश्नों के मूल कथन में ग़लतियां थीं। साथ ही ग्रामर में भी गड़बड़ियां थी। लिंग और वचन के बीच कोई तालमेल नहीं था। विराम-चिह्नों का भी ग़लत इस्तेमाल किया गया था। साथ ही इन प्रश्नपत्रों में बड़ी संख्या में ऐसे प्रश्न भी पूछे गए थे, जो पिछले वर्षों में पहले ही पूछे जा चुके थे। इन्हीं चूक की वजह से पेपर रइ्द करना पड़ा था।






