Headlines

IPL 2026: चेन्‍नई की जीत का नया हीरो बना उर्विल पटेल (CSK VS LSG)   

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए यह IPL सीज़न काफ़ी बूरा रहा, जिस वजह से वो पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है
  • उर्विल पटेल ने बनाए मात्र 13 गेंदों में 50
  • जोश इंगलिस ने 17 गेंदों में जड़ दिया अर्धशतक

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्‍नई सुपर किंग (CSK) के बीच खेला गया मुक़ाबला तेज़ी से अर्धशतक बनाने का रहा। इसमें जोश इंगलिस और उर्विल पटेल के बीच मुक़ाबला रहा, जिसमें उर्विल पटेल ने बाज़ी मार ली।   

तुफ़ान बने उर्विल पटेल, 13 गेंदो में 50

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए यह IPL सीज़न काफ़ी बूरा रहा, जिस वजह से वो पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है और चेन्‍नई सुपर किंग (CSK) के साथ हुए मुक़ाबले में LSG के गेंदबाजों का बूरा हाल किया उर्विल पटेल ने। LSG ने 204 का लक्ष्‍य दिया था, लेकिन उर्विल पटेल के 13 गेंदों में 50 रन की तुफ़ानी पारी के आगे लखनऊ धड़ाम हो गई।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: संजू सैमसन के भरोसे रहना ठीक नहीं, गुजरात की आसान जीत  (CSK VS GT)

उर्विल पटेल ने लगाए 8 छक्‍के

उर्विल पटेल ने अपनी 23 गेंदों में खेली गई 65 रन की पारी में 8 छक्‍के और 2 चौके जड़े। उनकी इस पारी ने 204 रन के लक्ष्‍य को आसान बना दिया और CSK 4 गेंद शेष रहते ही मैच को 5 विकेट से जीत गई। उर्विल पटेल ने चेन्‍नई के सबसे भरोसेमंद बल्‍लेबाज संजू सैमसन का विकेट गंवाने के बाद कप्‍तान ऋतुराज गायकवाड के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 81 रन की साझेदारी की और आगे की राह चेन्‍नई के लिए आसान बना दिया।

जोश इंगलिस का 17 गेंदों में 50

LSG को चेन्‍नई ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने को कहा, जिसे स्‍वीकार करते हुए लखनऊ ने ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी करना शुरू कर दिया। लखनऊ की बल्‍लेबाजी में जोश इंगलिस छाए रहे। उन्‍होंने मैदान में ज़बरदस्‍त रिवर्स स्‍कूप शॉट लगाए, जो देखना बनता था। जोश इंगलिस ने मात्र 17 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा किया और 33 गेंदों में ही 85 रन बनाकर आउट हुए उन्‍होंने 6 छक्‍के और 10 चौके लगाए।    

फिर लड़खड़ाई LSG की बल्‍लेबाजी

LSG ने शुरुआत तो ज़बरदस्‍त की थी और 5 ओवर में ही बिना विकेट गवांए 77 रन बना दिए थे, लेकिन उसके बाद उनके लगातार अंतराल पर विकेट गिरते चले गए और रन-रेट भी धीमा होता चला गया। लखनऊ के साथ यह दिक़्कत पूरे IPL में देखा गया है। इस वजह से जो स्‍कोर एक समय 250 के पार दिख रहा था, बड़ी मुश्‍क़‍िल से 200 का आंकड़ा छू पाया। यहीं बड़ी वजह रही, कि लखनऊ के हाथ से यह मैच निकल गया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: बेंगलुरु से घायल दिल्‍ली, राजस्‍थान के सामने दहाड़ी (RR VS DC)

CSK की गेंदबाजी में चमके जेमी ओवरटन

CSK की गेंदबाजी में जेमी ओवरटन एक बार फ‍िर चमके और जहां छक्‍कों की बरसात हो रही हो, ऐसे में अपने 4 ओवर की गेंदबाजी में मात्र 36 रन देना बड़ी उपलब्‍धि है। इसके अलावा उन्‍होंने 3 विकेट चटकाएए, जिसमें जोश इंगलिस और रिषभ पंत दो बड़े विकेट शामिल हैं। इसके अलावा अंशुल कम्‍बोज ने भी 2 विकेट चटकाए। जेमी ओवरटन को इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच मिला।   

Photo Credit: IPL

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message