Headlines

IPL 2026: संजू सैमसन के भरोसे रहना ठीक नहीं, गुजरात की आसान जीत  (CSK VS GT)

संजू सैमसन का जादुई बल्‍ला नहीं चला और नतीजा यह रहा, कि चेन्‍नई की पूरी टीम पूरे 20 ओवर रन बनाने के लिए संघर्ष करती रही।
  • गुजरात की 8 विकेट से आसान जीत
  • चेन्‍नई ने 159 रन का दिया था टारगेट

नहीं चला संजू सैमसन का बल्‍ला, CSK  मैच हारा

चेन्‍नई के चेपॉक ग्राउंड में चेन्‍नई सुपर किंग (CSK) कुछ ख़ास नहीं कर पाई। गुजरात टाइटन्‍स (GT) के सामने संजू सैमसन का जादुई बल्‍ला नहीं चला और नतीजा यह रहा, कि चेन्‍नई की पूरी टीम पूरे 20 ओवर रन बनाने के लिए संघर्ष करती रही। यह बताता है, कि CSK की टीम संजू सैमसन पर कितना डिपेंड है। सैमसन ने इस IPL में अब तक 2 शतक जड़ दिए हैं और दोनों में चेन्‍नई को जीत मिली है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: ईशान किशन की पारी, वैभव सूर्यवंशी के शतक पर पड़ गई भारी (RR VS SRH)

ऋतुराज गायकवाड की धीमी पारी

IPL 2026 में जहां 20 ओवर में 200 से ज़्यादा रन चेज़ देखे गए, वहां CSK के कप्‍तान ऋतुराज गायकवाड 60 गेंदों का सामना करने के बाद 74 रन बनाते हैं, तो धीमी बल्‍लेबाजी का टैग लगना संभव हो जाता है। दूसरी तरफ़ से चेन्‍नई के विकेट लगातार गिरते रहे और संजू सैमसन के शुरुआती ओवर में ही आउट हो जाने से दबाव बरक़रार रहा, जिस वजह से चेन्‍नई 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन ही बना पाई।

कगिसो रबाडा की कसी गेंदबाजी

GT की तरफ़ से गेंदबाजी करते हुए कगिसो रबाडा ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा अरशद ख़ान को 2 विकेट मिले। मोहम्‍मद सिराज ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 23 रन दिए और 1 विकेट लिया। कगिसो रबाडा को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: वाह पंजाब तुस्‍सी कमाल कर दित्‍ता (DC VS PBK)

2 ही विकेट खोकर GT की जीत

20 ओवर में 159 रन का लक्ष्‍य GT के लिए मुश्‍क़िल नहीं रहा और शुरू में ही कप्‍तान शुभमन गिल (33) और साईं सुदर्शन के बीच 58 रन की साझेदारी हो गई, जिससे CSK इस मैच में और भी पिछड़ गई। रही-सही कसर दूसरे विकेट की साझेदारी ने पूरी करदी। साईं सुदर्शन और जॉस बटलर के बीच 97 रन की साझेदारी हुई। पिछले मैच में शतक जमाने वाले साईं सुदर्शन ने इस मैच में भी मोर्चा संभालते हुए 87 रन बनाए। जॉस बटलर ने नाबाद 39 रन का योगदान दिया। गुजराज ने 8 विकेट से आसान जीत दर्ज किया।      

टीमस्‍कोरविकेट
CSK20 ओवर में 1587
GT16.4 ओवर 1622

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message