- पंजाब ने IPL इतिहास का किया सबसे बड़ा रन चेज़
- 265 के पहाड़ स्कोर का किया पीछा
पंजाब के मजबूत इरादे
वो कहते है ना इरादे जब मजबूत हों तो बड़े से बड़े लक्ष्य तक भी पहुंचा जा सकता है और पंजबा ने भी बिल्कुल यही किया। इस IPL में पंजाब अब तक 7 मैच खेल चुकी है और एक भी मैच नहीं हारी, उसका एक मैच बारिश के कारण नहीं हो सका था। पंजाब का यह प्रदर्शन यह बताता है, कि पंजाब इस बार ख़िताब जीतने के पक्के इरादे से मैदान में उतरी है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: कोहली की विराट पारी ने एक तरफ़ा बनाया मैच (RCB VS GT)
PBK का अद्भुत रन चेज़, बनाया रिकॉर्ड
दिल्ली के मैदान में जो कुछ हुआ, ऐसा पहले कभी भी IPL इतिहास में नहीं हुआ। दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए। दिल्ली को क्या मालूम था, कि इतना विशाल लक्ष्य भी उन्हें हार से बचा नहीं पाएगा। पंजाब किंग्स (PBK) ने 265 के रिकॉर्ड लक्ष्य को 7 गेंद रहते 6 विकेट से जीत लिया और इतिहास रचने की उपलब्धि हासिल की। दरअसल जब कोई टीम 20 ओवर में इतना बड़ा स्कोर बनाए, तो ज़ाहिर सी बात है, कि वह जीत की कल्पना करने लगता है, लेकिन बाजूद इसके वह टीम हार जाए, तो यह किसी सदमें से कम नहीं होता।

PBK के ख़िलाफ़ केएल राहुल की यादग़ार पारी
पंजाब के ख़िलाफ़ केएल राहुल की पारी हमेंशा याद की जाएगी। राहुल ने 67 गेंदों में नाबाद 152 रन की अविश्वसनीय पारी खेली, जिसमें उन्होंने 16 चौके और 9 छक्के लगाए। भले उनकी टीम हार गई, लेकिन इस अद्भुत पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
केएल राहुल और नीतीश राणा की रिकॉर्ड साझेदारी
केएल राहुल का बख़ूबी साथ दिया, नीतीश राणा ने, जिन्होंने 44 गेंदों में 91 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके व 4 छक्के शामिल हैं। दोनों के बीच 95 गेंदों में 220 रन की रिकॉर्ड साझेदारी हुई।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: सैमसन के शतक के आगे, पतझड़ की तरह गिरे मुंबई के विकेट, बूरी हार (MI VS CSK)
प्रभसिमरन सिंह और श्रेयश अय्यर ने कमाल किया
265 रन का लक्ष्य कभी भी 20 ओवर के गेम में आसान नहीं होता, अगर होता तो यह पहली बार नहीं हो रहा होता। प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयश अय्यर ने अपनी बल्लेबाजी से इस लक्ष्य को आसान बना दिया। प्रभसिमरन सिंह ने जहां 26 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए, वहीं श्रेयश अय्यर ने 36 गेंदों में 3 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए और मैच को अपने तरफ़ मोड़ दिया।
| टीम | स्कोर | विकेट |
| DC | 20ओवर में 264 | 2 |
| PBK | 18.5 ओवर में 265 | 4 |



