Headlines

IPL 2026: कोहली की विराट पारी ने एक तरफ़ा बनाया मैच (RCB VS GT)

विराट की 81 रन की पारी ने साईं सुदर्शन की 100 रन की शतकीय को फ़ीका कर दिया।
  • 5 विकेट से जीती बेंगलुरु
  • साई सुदर्शन का शतक नहीं आया काम

बेंगलुरू के मैदान में किंग विराट कोहली की 81 रन की पारी ने 206 रन के लक्ष्‍य को भी आसान बना दिया। विराट की 81 रन की पारी ने साईं सुदर्शन की 100 रन की शतकीय को फ़ीका कर दिया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: सैमसन के शतक के आगे, पतझड़ की तरह गिरे मुंबई के विकेट, बूरी हार (MI VS CSK)

GT ने रन कम बनाए

बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर ने टॉस जीतकर पहले गुजरात टाइटंस (GT) को बल्‍लेबाजी के लिए कहा, जिसके जवाब में GT ने साईं सुदर्शन की 100 रन की पारी के बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट पर 205 रन बनाए, लेकिन बेंगलुरु के मैदान में 3 विकेट खोकर 205 रन ही बना पाना कहीं न कहीं अखड़ता है। इस मैदान में जिस तरह से रन बनते हैं और चेज़ होते हैं, उसे देखते हुए स्‍कोर इससे ज़्यादा होना चाहिए था। सुदर्शन अपनी पारी में 11 चौके और 5 छक्‍के लगाए और पहले विकेट के लिए कप्‍तान शुभमन गिल के साथ 128 रन की साझेदारी की।

टीमस्‍कोरविकेट
GT20 ओवर में 2053
RCB18.5 ओवर में 2065

विराट कोहली और देवदत्‍त पडिक्‍कल ज़बरदस्‍त पारी

लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी RCB ने अपना पहला विकेट बेथेल के रूप में जल्‍दी ही 24 रन के स्‍कोर पर गवां दिया, लेकिन उसके बाद विराट कोहली और देवदत्‍त पडिक्‍कल ने ज़बरदस्‍त बल्‍लेबाजी करते हुएहुए 115 रन की साझेदारी कर मैच को अपनी तरफ़ मोड़ दिया। देवदत्‍त पडिक्‍कल ने जहां 27 गेंदों में ही 55 रन बना डाले, जिसमें उन्‍होंने 6 छक्‍के भी लगाए। दूसरी तरफ़ विराट का बल्‍ला भी गरज रहा था। उन्‍होंने तो 44 गेंदों में 81 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 6 छक्‍के शामिल हैं। आख़‍िरी का काम क्रुणाल पांड्या और टिम डेविड ने किया और मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया।

मैन ऑफ़ द मैच: विराट कोहली- 44 गेंदो में 81 रन

दोनों टीमों की गेंदबाजी सही नहीं

गेंदबाजी की बात करें, तो कहना मुश्‍क़िल है, कि दोनों में से किसकी गेंदबाजी अच्‍छी थी, क्‍योंक‍ि दोनों तरफ़ से गेंदबाजों को रन पड़े और विकेट भी ज़्यादा नहीं चटकाए गए।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: राजस्‍थान की रॉयल जीत, लखनऊ का बुरा हाल (LSG VS RR)

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message