IPL 2026: राजस्‍थान की रॉयल जीत, लखनऊ का बुरा हाल (LSG VS RR)

इस IPL में जहां टीमें 200 रन बनाकर कर भी ख़ुद को सेफ़ नहीं समझ रही, वहां लखनऊ के लिए 150 से 160 रन का टारगेट भी भारी पड़ जा रहा है।
  • लखनऊ को 40 रन से हराया
  • 160 का था लक्ष्‍य

LSG सबसे कमजोर कड़ी

इस IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बल्‍लेबाजी क्रम का बुरा हाल है। इस IPL में जहां टीमें 200 रन बनाकर कर भी ख़ुद को सेफ़ नहीं समझ रही, वहां लखनऊ के लिए 150 से 160 रन का टारगेट भी भारी पड़ जा रहा है। अब तक लखनऊ सबसे कमजोर टीम नज़र आई है। राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR) के गेंदबाजों के सामने भी LSG की बल्‍लेबाजी टिक नहीं पाई और 160 के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए पूरी टीम 18 ओवर में 119 पर ही सिमट गई।     

टीमस्‍कोरविकेट
RR20 ओवर में 1596
LSG18 ओवर में 11910

यह भी पढ़ें: IPL 2026: अभिषेक शर्मा अकेले दिल्‍ली पर भारी (SRH VS DC)

जडेजा की सूझबूझ पारी

टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फ़ैसला लेने वाली लखनऊ ने गेंदबाजी तो अच्‍छी की और RR के सलामी बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्‍वी जायसवाल को जल्‍द आउट किया। इसके बाद कोई भी बल्‍लेबाज कुछ ख़ास नहीं कर पाया और राजस्‍थान के 15.5 ओवर में 110 पर 6 विकेट हो गए थे, लेकिन अंत में सातवें विकेट के लिए रविंद्र जडेजा और शुभम दुबे ने 25 गेंदों में 49 रन जोड़कर स्‍कोर को 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 पहुंचा दिया। जडेजा ने 43 रन की सूझबूझ वाली पारी खेली और मैन ऑफ द मैच अपने नाम किया।     

LSG के जो पहले 3 विकेट गिरे उन्‍होंने ख़ाता ही नहीं खोला

160 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी लखनऊ की बल्‍लेबाजी शुरू में ही धराशायी हो गई और उसने अपने पहले तीन विकेट 11 रन पर ही खो दिए। हैरानी की बात यह है, कि यह तीनों आउठ होने वाले बल्‍लेबाज 0 पर ही आउट हुए। इसके बाद मिशेल मार्श और निकसल पूरन ने कुछ देर पारी को संभाला, लेकिन पूरन भी 22 के व्‍यक्‍तिगत स्‍कोर पर आउट हो गए। मिशेल मार्श को छोड़कर कोई भी बल्‍लेबाज टिक नहीं पाया। मार्श ने 55 रन की शानदार पारी खेली। पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गई। राजस्‍थान ने इस मैच को 40 रन से जीत लिया।   

RR की गेंदबाजी में चमके जोफ़रा आर्चर

राजस्‍थान की तरफ़ से गेंदबाजी में जोफ़रा आर्चर की तेज तर्रार गेंदबाजी रही और उन्‍होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा नांद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा को 1 और रवि बिश्‍नोई को 1 विकेट मिला।

More Posts

बंगाल विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल से महासंग्राम, 152 सीटों पर होगा मतदान

पिछले 15 वर्षों से बंगाल में मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमुल कांग्रेस वर्चस्‍व रहा है। उन्‍हें हराना किसी भी पार्टी के लिए आसान नहीं रहा।

बंगाल विधानसभा चुनाव: बंगाल को लूटने वाले बख्‍़शे नहीं जाएंगे- नरेंद्र मोदी

अब चुनावी प्रचार पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। महीनों दिन से पार्टियों के बीच चल रहे सियासी गरमा-गर्मी और आरोप-प्रत्‍यारोप के बाद अब फ़ैसला जनता के हाथ में है।

बंगाल विधानसभा चुनाव: ममता बनर्जी ने भवानीपुर में फ़र्जी मतदान कराने का लगाया आरोप

ममता ने कहा, कि अगर मुझे बैन किया गया, तो पूरा देश और पूरी दुनिया मुझे देखेगी।

बंगाल विधानसभा चुनाव: कार्यकर्ताओं को मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव क्षेत्र छोड़ने का आदेश

इलेक्‍शन कमिशन बंगाल में इस बार शांति के साथ चुनाव कराना चाहता है, क्‍योंकि बंगाल का इतिहास इस मामले में अच्‍छा नहीं कहा जा सकता।

Send Us A Message