- 99 रन से जीती मुंबई
- तिलक का शतक बनी मुंबई के जीत की प्रेरणा
चार हार के बाद दहाड़ी MI
अहमदाबाद के मैदान में गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम मुंबई इंडियन्स (MI) के सामने टिक नहीं सकी। लगातार चार हार के बाद नाख़ुश मुंबई जब अहमदाबाद के मैदान में उतरी, तो उसकी दहाड़ पूरे मैदान में गुंज रही थी। पहले बल्लेबाजी में तिलक वर्मा ने शतक से दहाड़ा और उसके बाद मुंबई के गेंदबाजों ने गुजरात के बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया। MI के 199 रन के जवाब में GT 100 रन पर ही ढेर हो गई। तिलक वर्मा को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: किंग की तरह खेली पंजाब, 21 छक्कों से लखनऊ को किया पस्त (PBK VS LSG)
तिलक वर्मा का बल्ला जमका बोला
तिलक वर्मा काफ़ी दिनों से फ़ॉर्म में नहीं चल रहे थे, जिससे मुंबई को इसका नुक़सान हो रहा था। ऊपर से मुंबई पर 5 में से 4 मैच हारने का दबाव अलग से था। GT के सामने तिलक वर्मा अलग रंग में नज़र आए। शुरू में तो वो संभलकर खेलते नज़र आए, लेकिन 14वें ओवर से तिलक के बल्ले से जो चौके और छक्के निकलने शुरू हुए, फिर वो दोबारा थमें नहीं। उसके बाद तो मैदान के चारों ओर गेंद बांउड्री के बाहर ही दिखी। आख़िरी 6 गेंदों में तिलक वर्मा को शतक के लिए 20 रन चाहिए थे और तिलक ने 2 चौके और 2 छक्के लगाकर 45 गेंदों में 101 रन बनाकर शतक पूरा किया। इस शतक ने मुंबई के अंदर जीत की आग फूंकी, जो उनकी गेंदबाजी में नज़र आया। तिलक ने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए।
MI की बल्लेबाजी लड़खड़ाई, तिलक ने संभाला
इस मैच में भी MI की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी और रन रेट भी स्लो था। मुंबई जिस तरह खेल रही थी, उस तरह से इस मैच में भी उनका पत्ता साफ़ लग रहा था। MI ने पहले 6 ओवर में 3 विकेट गवां दिए थे। एक समय मंबई का स्कोर 13 ओवर में मात्र 98 रन था और उसने अपने 4 विकेट खो दिए थे। उसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच 38 गेंदों में 82 रन की साझेदारी हुई और मुंबई ने मैच में वापसी की और तिलक का शतक मुंबई के लिए प्रेरणा बन गया। MI ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: बड़ी मुश्क़िलों के बाद आख़िरकार कोलकाता जीत ही गया (KKR VS RR)
GT की बल्लेबाजी का बुरा हाल
200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी GT की बल्लेबाजी मुंबई की गेंदबाजी के सामने ढह गई। उसने अपने पहले 2 विकेट 5 रन पर खो दिए और कप्तान शुभमन गिल का विकेट गिरने के बाद टीम दबाव में आ गई। मुंबई हर तरफ़ से गुजरात पर भारी पड़ रही थी। अश्विनी कुमार ने तो 4 विकेट लेकर GT की बल्लेबाजी की कमर ही तोड़ दी। इसके अलावा सेंटनर ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर GT की जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसके अलावा गज़नफ़र ने भी 2 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की और गुजरात की पूरी 100 रन पर ही ढेर हो गई और मुंबई ने 99 रन के बड़े अंतर से मैच अपने नाम किया।



