- 54 रन से जीती पंजाब
- प्रियांश आर्य ने बनाए 93 रन
इस IPL में पंजाब किंग्स (PBK) ने अपनी परफ़ॉर्मेंस से दूसरी टीमों पर भारी पड़ रही है और वो अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। ऐसा लगता है, कि इस बार पंजाब पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी है। पिछली बार वह फ़ाइनल में RCB से हार गई थी, जिसका मलाल उसे होगा। इस बार के प्रदर्शन को देखते हुए वह पहली बाी IPL ख़िताब को अपने नाम करना चाहेगी, जिसकी वो अभी तक प्रबल दावेदार दिख रही है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: बड़ी मुश्क़िलों के बाद आख़िरकार कोलकाता जीत ही गया (KKR VS RR)
182 रन की रिकॉर्ड साझेदार
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ हुए मुक़ाबले में PBK की बल्लेबाजी पूरे फ़ॉर्ममें दिखी। प्रभसिमरन का पहला विकेट 3 के स्कोर पर गिरने के बाद, प्रियांश आर्य और कूपर कॉनली ने अकेले मैच को लखनऊ से दूर ले गए। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में ही 182 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर डाली। प्रियांश आर्य ने तो गज़ब की बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदो 93 रन बना डाले और कूपर कॉनली ने 87 रन बनाए। इन दोनों की बल्लेबाजी के दम पर पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 254 का पहाड़ स्कोर खड़ा कर दिया।
LSG पर दिख रन चेज़ का प्रेशर
255 रन चेज़ करना कभी भी आसान नहीं होता और LSG भी शुरू से दबाव महसूस कर रही थी। सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श और आयुष बडोनी ने अच्छी शुरुआत की और 6 ओवर में 61 रन की साझेदारी की, लेकिन रन रेट इतना ज़्यादा था, कि इससे भी तेज़ खेलने की ज़रूरत थी। तेज़ खेलने की मजबूरी में लखनऊ ज़ल्दबाजी में लगी और विकेट तो गिर ही रहे थे, वहीं कभी-कभी बल्ले और गेंद का संपर्क भी नहीं हो पा रहा था। स्कोर बोर्ड पर रन को देखते हुए PBK के गेंदबाज निश्चिंत नज़र आ रहे थे।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: पंजाब का हल्ला बोल, मुंबई हुई पस्त (MI VS PBK)
किस टीम के कितने छक्के?
PBK ने अपनी 254 रन की पारी में कुल मिलाकर 21 छक्के लगाए, जिसमें प्रियांश आर्य ने अकेले 9 छक्के लगाए। इसके बाद कूपर कॉनली ने 7 छक्के जड़े। दूसरी तरफ़ LSG ने अपनी 200 रन की पारी में 11 छक्के ही लगाए। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है, कि छक्कों ने ही मैच का फ़ैसला कर डाला। लखनऊ ने 20 ओवर 5 विकेट पर 200 रन बनाए। पंजाब ने 54 रन के बड़े अंतर से इस मच को जीत लिया। प्रियांश आर्य को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।



