- क्विंटन डी कॉक की 112 रन की पारी गई बेकार
- 7 विकेट से जीता पंजाब किंग
मुंबई इंडियन्स (MI) और पंजाब किंग्स (PBK) के बीच होने वाले मैच की काफ़ी चर्चा रही, कि दोनों में बाज़ी कौन मारेगा, लेकिन मुंबई इंडियन्स के मौजूदा फ़ॉर्म को देखते हुए पंजाब किंग्स उन पर भारी नज़र आ रही थी और हुआ भी यही, पंजाब ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए पांच बार की विजेता मुंबई को आसानी से शिकस्त दे दी।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: फिर कमजोर कड़ी साबित हुई लखनऊ की बल्लेबाजी (RCB VS LSG)
MI की लड़खड़ाती बल्लेबाजी को क्विंटन डी कॉक ने दी रफ़्तार
पंजाब ने टॉस जीतकर MI को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा। रोहित शर्मा चोट के चलते मैच में नहीं खेले। उनकी जगह क्विंटन डी कॉक को मैदान में उतारा गया और उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। उनकी नाबाद 112 रन की शतकीय पारी ने मुंबई को मैच में बनाए रखा, नहीं तो टीम की बल्लेबाजी लड़खडा गई थी। मुंबई ने अपने पहले 2 विकेट रेयान रिकेलटन और सूर्यकुमार यादव के रूप में 12 रन पर ही गिर गए। सूर्यकुमार तो पहले ही गेंद पर 0 पर आउट हो गए।
क्विंटन डी कॉक और नमन धीर की शतकीय साझेदारी
क्विंटन डी कॉक का अच्छा साथ निभाया नमन धीर ने, जिन्होंने तीसरे विकेट के लिए 122 रन जोड़कर MI की मैच में वापसी कराई। नमन ने 50 रन अर्धशतकीय पारी खेली। नमन धीर के आउट होने के बाद पारी दोबारा लड़खड़ा गई, लेकिन डी कॉक ने एक छोर संभाले रखा। कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी में जूझते नज़र आए और 12 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए। डी कॉक की नाबाद पारी की वजह से MI 20 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन बनाने में कामयाब रही।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: नूर अहमद के स्पिन में फ़ंसा केकेआर, मिली एक और हार (CSK VS KKR)
प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर पर MI पर बरसे
197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी PBK आत्मविश्वास से भरी नज़र आई। 27 रन पर पहला और फिर 45 रन पर दूसरा विकेट गिराने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने मैच मुंबई की गेंदबाजी को पस्त करते हुए मैच को एकतरफ़ा बना दिया। ख़ासतौर पर प्रभसिमरन सिंह ने तो मुंबई की गेंदबाजी की धुलाई करते हुए नाबाद 39 गेंदो में 11 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। साथ ही श्रेसय ने भी 35 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 66 रन बनाए और पंजाब ने 17वें ओवर में ही 7 विकेट से शानदार जीत अपने नाम की।
MI की गेंदबाजी बन गई है कमजोर कड़ी
मुंबई की गेंदबाजी एक बार फिर ख़राब नज़र आई। सबसे बड़ी बात जसप्रीत बुमराह इस समय विकेट निकाल पाने में असमर्थ नज़र आ रह हैं। इससे पहले ट्रेंट बोल्ट भी मुंबई की गेंदबाजी की कमजोर कड़ी नज़र आए। हार्दिक पांड्या की गेंद भी सटीक नहीं पड़ रही। दीपक चहर को इस मैच में मौक़ा मिला, लेकिन 2.3 ओवर में ही 45 रन दे दिए। कुल मिलाकर MI की गेंदबाजी कमजोर साबित हो रही है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: प्रफ़ुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में राजस्थान के खेमे में मचाया तहलका (SRH VS RR)
अर्शदीप सिंह मैन ऑफ़ द मैच
पंजाब की गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने सटीक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मार्को यान्सेन ने भी अच्छी गेंदबजी का नमूना पेश किया। अर्शदीप सिंह को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।



