IPL 2026: प्रफ़ुल्‍ल हिंगे ने पहले ही ओवर में राजस्‍थान के खेमे में मचाया तहलका (SRH VS RR)

किसी भी गेंदबाज को अपने डेब्‍यू मैच के पहले ही ओवर में 3 विकेट मिल जाए, तो इससे बढ़कर यादगार डेब्‍यू कुछ नहीं हो सकता।
  • पहले 3 ओवर में ही RR के गिरे 5 विकेट
  • प्रफ़ुल्‍ल हिंगे की यादगार शुरुआत

डेब्‍यू मैच में ही प्रफ़ुल्‍ल हिंगे छाए

किसी भी गेंदबाज को अपने डेब्‍यू मैच के पहले ही ओवर में 3 विकेट मिल जाए, तो इससे बढ़कर यादगार डेब्‍यू कुछ नहीं हो सकता। प्रफ़ुल्‍ल हिंगे के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। IPL में खेल रहे अपने पहले ही मैच में प्रफ़ुल्‍ल ने इतिहास तो रचा ही, बल्‍कि अपनी 4 ओवर की गेंदबाजी में 4 विकेट निकालकर राजस्‍थान को शुरू में ही धराशायी कर दिया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: बेंगलुरु की ताबड़जोड़ बल्‍लेबाजी, मुंबई हारी बाजी (MI VS RCB)

ईशान किशन की शानदार बल्‍लेबाजी

हैदराबाद में खेले गए इस मुक़ाबले में राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR) ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्र‍ित किया और कप्‍तान ईशान किशन की 91 रन की पारी की मदद से हैदराबाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 216 रन बनाने में कामयाब रहा। किशन के अलावा हेनरिक क्‍लासेन ने 40, नितिश रेड्डी 28 और सलिल अरोरा ने 24 रन का योगदान दिया।  

प्रफ़ुल्‍ल हिंगे का जादू

217 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी RR सोचा नहीं होगा, कि पहले 3 ओवर में ही उनकी स्‍थिति ऐसी हो जाएगी, कि उन्‍हें यह सोचना पड़ जाए, कि अब तो मैच हाथ से गया। IPL में अपना पहला ओवर करने आए प्रफ़ुल्‍ल ने मैच की दूसरी गेंद पर ख़तरनाक बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी को, मैच की चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल को और छठवीं गेंद पर डी प्रेटोरियस को पवेलियान का रास्‍ता दिखा दिया और पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर RR के खेमे में तहलका मचा दिया। अगले ओवर में गेंदबाजी करने आए साकिब हुसेन ने यशस्‍वी जायसवाल को चलता किया और रातस्‍थान के 2 रन पर ही 4 विकेट गिर गए। इसके बाद प्रफ़ुल्‍ल ने तीसरे ओवर में कप्‍तान रेयान पराग को आउट किया और इस तरह से RR के 3 ओवर में 9 रन पर 5 विकेट गिर गए।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: गुजराज के प्रदर्शन ने मैच को बनाया आसान (LSG VS GT)

पहले 3 ओवर में ही मैच लगभग समाप्‍त

217 का लक्ष्‍य हो और 3 ओवर में 9 रन पर 5 विकेट हो जाए, तो 20 ओवर खेलना महज एक औपचारिकता लगती है। राजस्‍थान की तरफ़ से डोनोवेन फ़रेरा ने जडेजा के साथ मिलकर 6वें विकेट के लिए 118 रन जोड़े। फ़रेरा ने 69 रन की शानदार पारी खेली, वहीं जडेजा ने 45 रन का योगदान दिया। दोनों के आउट होते ही पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। SRH ने इस मैच को 57 रन के अंतर से जीत लिया।

साकिब हुसेन का भी महत्वपूर्ण योगदान

हैदराबाद की गेंदबाजी में प्रफ़ुल्‍ल हिंगे ने चार विकेट लेकर मैन ऑफ़ द मैच अपने ना किया ही, लेकिन दूसरी तरफ़ साकिब हुसेन के योगदान को भी नहीं भूला जा सकता। उन्‍होंने ने भी अपने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा एहसान मलिंगा ने भी 2 विकेट लेकर विपक्षी खेमे को धराशायी कर दिया।

More Posts

‘बिहार की बदलती बयार: बिहार राजनीति के मुख्‍य स्‍तम्‍भ नीतीश कुमार हुए भावूक’

नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को बिहार में एक अलग पहचान दी और जेडीयू को अपने सिद्धांतों और विचारों से बिहार की मिट्टी से सिंचकर बड़ा किया।

‘बिहार की बदलती बयार: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफ़ा, राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र’

नितिश कुमार ने विश्‍वास जताया है, कि, बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल होगा।

बंगाल विधानसभा चुनाव: पूरी तैयारी के साथ बंगाल के मैदान में उतरी बीजेपी, मौक़ा खोना नहीं चाहती

इतिहास गवाह है, कि बंगाल का चुनाव कभी आसान नहीं रहा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारिख़ जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी हवा तेज़ बहने लगी है।

नासिक में अशोक खरात के ठिकानों पर छापेमारी, ED ने कसा शिकंजा

जांच एजेंसी ED का शिकंजा अशोक खरात पर कसता जा रहा है। ECIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Send Us A Message