Headlines

IPL 2026: गुजराज के प्रदर्शन ने मैच को बनाया आसान (LSG VS GT)

लखनऊ के मैदान में ही लखनऊ सेपर जायंट्स (LSG) का प्रदर्शन साधारण रहा और गुजरात टाइटंस (GT) की गेंदबाजी के आगे लखनऊ 20 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन ही बना पाई।
  • 7 विकेट से गुजरात की आसान जीत
  • प्रसिद्ध कृष्णा बने मैन ऑफ़ द मैच

LSG की सुस्‍त बल्‍लेबाजी

लखनऊ के मैदान में ही लखनऊ सेपर जायंट्स (LSG) का प्रदर्शन साधारण रहा और गुजरात टाइटन्‍स (GT) की गेंदबाजी के आगे लखनऊ 20 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन ही बना पाई। मार्करम के 30 रन के अलावा कोई भी बल्‍लेबाज 20 का आंकड़ा नहीं छू पाया। इस मैच को गुजरात ने बड़ी आसानी से 7 विकेट से जीत लिया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: चेपॉक में चला चेन्‍न्‍ई का जादू, थम गया हार का सिलसिला (CSK VS DC)

GT की गेंदबाजी में चमके प्रसिद्ध कृष्णा

GT ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला लिया और अपने फ़ैसले को सही साबित करते हुए लखनऊ के किसी बल्‍लेबाजी को खुलकर खेलने नहीं दिया और उनके लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे वो पूरे मैच में उभर नही पाए। गुजरात की गेंदबाजी में लगभग सबने कसी हुई गेंदबाजी की, लेकिन जो सबसे ज़्यादा चर्चा में रहे वो थे प्रसिद्ध कृष्णा, जिन्‍होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए और इस प्रदर्शन के लिए उन्‍हें मैन ऑफ़ द मैच मिला। इसके अलावा मोहम्‍मद सिराज और अशोक शर्मा ने भी अच्‍छी गेंदबाजी की।

बड़े आराम से जीता गुजरात

लक्ष्‍य बहुत बड़र नहीं था, इसलिए गुजरात पर 165 रन का पीछा करने का उतना दबाव नहीं दिखा और वो बड़े आराम से खेलते रहे। ख़ासकर कप्‍तान शुभमन गिल अपने क्‍लास में नज़र आए और 40 गेंदों में 56 रन बनाए। दूसरी तरफ़ जॉस बटलर ने सधी हुई पारी खेलते हुए 37 गेंदों में 60 रन बनाए और टीम को 7 विकेट से जीताने में म‍हत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई।  

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message