Headlines

IPL 2026: चेपॉक में चला चेन्‍न्‍ई का जादू, थम गया हार का सिलसिला (CSK VS DC)

इस IPL में लगातार 3 मैच हार चुकी चेन्‍नई के लिए यह मैच दबाव से भरा हुआ था, लेकिन इस दबाव में चेन्‍नई की टीम जोश से भरी हुई नज़र आई।
  • संजू सैमसन जोरदार वापसी, जड़ा शतक
  • मैच में चेन्‍न्‍ई की रोमांचक वापसी

चेन्‍नई में गुंजा CSK का शोर

चेन्‍नई के चेपॉक स्‍टेडियम में बहुत दिन बाद चेन्‍नई फ़ैंस के चेहरे खिल उठे। ऐसा लग रहा था, कि मानों फ़ैंस इस जीत का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। इस IPL में लगातार 3 मैच हार चुकी चेन्‍नई के लिए यह मैच दबाव से भरा हुआ था, लेकिन इस दबाव में चेन्‍नई की टीम जोश से भरी हुई नज़र आई। ख़ासकर संजू सैमसन जो पिछले 3 मैच में बल्‍लेबाजी में फ़्लॉप रहे और अचानक इस IPL में शतक बनाने वाले पहले बल्‍लेबाज बन गए। इसके अलावा जेमी ओवरटन के प्रदर्शन को कैस भूल सकते हैं, जिन्‍होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए और विपक्षी खेमें को पस्‍त कर दिया।

यह भी पढें: IPL 2026: क्‍या हेनरिक क्‍लासेन की धीमी पारी से हैदराबाद हारा? (PBK VS SRH)

विश्वसनीय संजू सैमसन

दिल्‍ली ने टॉस जीतकर पहले CSK को बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्र‍ित किया और। CSK की शुरुआत अच्‍छी रही और पहले विकेट लिए कप्‍तान ऋतुराज गायकवाड और संजू सैमसन ने 62 रन जोड़े। कप्‍तान के आउठ होने के बाद संजू सैमसन और आयुष म्‍हात्रे ने 113 रन की लंबी साझेदारी की और चेन्‍नई को 200 के पार पहुंचाने में मदद की। संजू सैमसन ने एक तरफ़ क्रीज़ पर पांव जमा लिए थे और ग्राउंड के चारों ओर तरफ़ शॉट लगा रहे थे। सैमसन ने नाबाद 56 गेंदों में 115 रन की पारी खेलकर चेन्‍नई के टूटे मनोबल को दोबारा उठाने का काम किया। आयुष म्‍हात्रे ने भी 59 रन की अहम पारी खेली। चेन्‍नई के पूरे 20 ओवर में सिर्फ़ 2 विकेट ही गिर पाए और CSK ने 212 रन बनाए।

DC की बल्‍लेबाजी लड़खडाई

213 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी दिल्‍ली ने भी कड़ाकेदार शुरुआत की और पाथुम निसांका और के एल राहुल ने 5 ओवर में ही 61 रन जोड़ दिए, लेकिन कहानी इसके बाद शुरू हुई। पहले केएल राहुल (18) और फ‍िर निसांका (41) के जल्‍दी आउट होने के बाद दिल्‍ली के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। दिल्‍ली के एक के बाद एक विकेट गिरने लगे और 76 पर 4 विकेट हो गया। इसके समीर रिज़वी का क़ीमती विकेट भी शामिल था। इसके बाद मिलर और स्‍ट्ब्‍स ने पारी को सवांरना शुरू ही किया था, कि मिलर का विकेट गिर गया। स्‍ट्ब्‍स ने 69 रन की पारी खेल कर संघर्ष किया, लेकिन उनके आउट होते ही दिल्‍ली का संघर्ष विराम लग गया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026:  मुकुल चौधरी आईपीएल का नया हीरो, कोलकाता रह गई सन्‍न (KKR VS LSG)

CSK के यादगार पल

चेन्‍नई ने इस मैच को मैच को 23 रन से जीत लिया। संजू सैमसन को मैन ऑफ़ द मैच मिला। इस मैच चेन्‍नई के लिए कई यादग़ार पर थे। पहला सैमान का शतक, दूसरा सरफ़राज़ का कैच, जो मोमेंट्स ऑफ़ द मैच बना, जिसमें उन्‍होंने अक्षर पटेल को आउट किया। तीसरा जेमी ओपरटन का स्‍पेल, जिसमें उन्‍होंने 18 रन देकर 4 विकेट लिए।    

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message