Headlines

चक्रवात ‘अर्नब’ ने बढ़ाईं मुश्किलें, 135 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; भारी नुकसान

125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चली हवाओं के बीच तटीय इलाकों में नुकसान की ख़बरें हैं। विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम में उड़ानें रद्द की गईं, जबकि रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन रोक दिया।
  • भीषण चक्रवाती तूफान में बदला चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’
  • आंध्रप्रदेश व यानम में भारी नुकसान

बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान ‘अर्नब’ अब भीषण रूप लेकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। चक्रवात ‘अर्नब’ रात 2 बजे से सुबह 8 बजे के बीच आंध्रप्रदेश व यानम के तटो से टकराया। मिली जानकारी के अनुसार, अर्नब जब इन तटों से टकराया तब हवा की स्‍पीड 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे थी, वहीं हवा के झोंंके की गति 150 किलोमीटर तक पहुंच गई थी। इस भीषण तूफान में बड़ी संख्‍या में पेड़ गिर गए है और जान-माल को भी नुकसान पहुंचा है।

अर्नब के चलते रद्द हुई उड़ाने और ट्रेनें

चक्रवात ‘अर्नब’ के ख़तरे को देखते हुए विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम हवाई अड्डों पर कम से कम 21 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, वहीं भुवनेश्वर, हैदराबाद और उनसे सटे राज्यों की उड़ाने भी देरी से पहुंच रही हैं। इसका प्रभाव ट्रेनों पर भी पड़ा है, जि‍सके तहत भारतीय रेलवे ने तटीय कॉरिडोर से गुजरने वाली कम से कम 50 ट्रेनों को भी रद्द कर दिया है।

भारी बारिश का अलर्ट जारी

तूफान ‘अर्नब’ का सबसे अधिक असर आंध्र प्रदेश के तटीय ज़‍िलों पर पड़ा है, जिसमें काकीनाडा, कोनसीमा, अनाकापल्ली और विशाखापत्तनम में शामिल हैं। साथ ही इस तूफान का असर अब ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी देखा जा रहा है, जहां भारी बारिश अलर्ट जारी कि‍या गया है। इसके अलावा तूफान के धीरे-धीरे कमजोर होने और आगे बढ़ने के साथ तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड, बिहार व उत्‍तर प्रदेश में भी भारी बारिश खतरा बढ़ गया है।

सभी घर पर ही रहें

तूफान को देखते हुए सरकारी अधिकारियों ने अपील की है, कि कोई भी नागरिक इन प्रभावित तटीय क्षेत्रों के तरफ न जाएं और अपने घरों में ही रहें, जब तक, कि तूफान पूरी तरह गुजर न जाए। अर्नब को लेकर भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और राष्ट्रीय व राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल पूरी तरह अलर्ट पर हैं। साथ ही हालात पर गृह मंत्रालय की लगातार नजर है और कहा है, कि फ‍िलहाल के लिए यात्रा की कोई योजना न बनाएं।

More Posts

रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का मौक़ा, 1,265 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

रेलवे भर्ती बोर्ड की इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानें आयु सीमा, आवेदन शुल्क, फीस रिफंड और श्रेणी के अनुसार रिक्तियों की पूरी जानकारी।

रूस-यूक्रेन युद्धविराम पर फिर सवाल, रूस का कीव पर मिसाइल-ड्रोन हमला; एक की मौत

रूसी हमले में शैक्षणिक संस्थानों, हॉस्टल और रिहायशी इमारतों को निशाना बनाए जाने का दावा है। कीव के मेयर विताली क्लिचको के मुताबिक, घायलों में तीन की हालत गंभीर है।

मेडिकल रिपोर्ट में चोट नहीं, फिर भी मिलेगा मुआवजा; POCSO पीड़ितों के हक में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा, कि मेडिकल रिपोर्ट में शारीरिक चोट न होने के आधार पर POCSO पीड़ित को मुआवजे से वंचित नहीं किया जा सकता।

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CBI रिमांड पर मुख्य आरोपी, लेकिन पंजाब की कानून-व्यवस्था व्यवस्था कटघरे में

पंजाब के मानसा में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में मुख्य आरोपी अश्विनी कुमार समेत चार आरोपी CBI रिमांड पर हैं। मामले ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

Send Us A Message