Headlines

रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का मौक़ा, 1,265 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

रेलवे भर्ती बोर्ड की इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानें आयु सीमा, आवेदन शुल्क, फीस रिफंड और श्रेणी के अनुसार रिक्तियों की पूरी जानकारी।

भारतीय रेलवे में ग्रेजुएट (स्‍नातक) उम्मीदवारों के लिए रोजगार के नए अवसर खुल गए हैं। बता दें, कि रेलवे ने विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड और ज़ोन में स्टेशन मास्टर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। स्‍टेशन मास्‍टर के अंतर्गत 1,265 रिक्तियों का ऐलान किया गया है। इच्‍छुक व योग्‍य उम्‍मीदवार 27 अक्‍टूबर 2026 से लेकर 25 नवंबर 2026 तक आधि‍कारिक वेबसाइट पर जाकर फ़ॉर्म भर सकते हैं। 28 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक फ़ॉर्म में करेक्‍शन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख़27 अक्‍टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की अंतिम तारीख़25 नवंबर 2026
आवेदन शुल्‍क भरने की अंतिम तारीख़27 नवंबर 2026
फॉर्म करेक्‍शन करने की तारीख़28 नवंबर 2026 से 7 दिसंबर 2026 तक

यह भी पढ़ें: UPSSSC PET 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच पहले चरण की परीक्षा संपन्न, 12 लाख अभ्यर्थी हुए शामिल

स्‍टेशन मास्‍टर के लिए आयु सीमा

रेलवे बोर्ड ने स्‍टेशन मास्‍टर के लिए न्‍यूनतम 20 और अधि‍कतम 33 वर्ष निर्धारित की है। साथ ही नियमों के अनुसार स्टेशन मास्टर पद के लिए आयु में छूट दी गई है। आयु छूट से जुड़ी अधि‍क जानकारी के लिए RRB ने अधिसूचना जारी की है।

न्‍यूनतम आयु20 वर्ष
अधि‍कतम आयु33 वर्ष

श्रेणी के अनुसार कितना है आवेदन शुल्क?

स्टेशन मास्टर पद में श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं, वहीं सभी श्रेणी की महिला उम्‍मीदवरों को इस पद के आवेदन शुल्‍क में छूट दी गई है। उम्‍मीदवार 27 नवंबर 2026 तक आवेदन शुल्‍क भर सकते हैं।

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्‍य/OBC/EWS500 रुपये
SC / ST / EBC250 रुपये
सभी श्रेणी की महिला उम्‍मीदवार250 रुपये

रिफंंड होंगे आवेदन शुल्‍क

रेलवे बोर्ड आवेदन शुल्‍क के रिफंंड की सुविधा दे रहा है। रेलवे के अनुसार, स्‍टेशन मास्‍टर के चरण-1 परीक्षा में शामिल होने के बाद, श्रेणी के अनुसार उनके बैंक खाते में रिफंंड कर दिए जाएंगे।

श्रेणीरिफंड फीस
सामान्‍य/OBC400 रुपये
अन्‍य उम्‍मीदवार250 रुपये

श्रेणी के अनुसार कितनी हैं रिक्‍तियां

रेलवे बोर्ड ने स्‍टेशन मास्‍टर की कुल 1,265 रिक्तियों पर भर्ती निकाली है, जिसे श्रेणी के अनुसार बांटा गया है।

श्रेणीवैकेंसी
सामान्‍य542
OBC296
EWS147
SC176
ST104

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, कि वे आवेदन जमा करने से रेलवे की आधि‍कारिक वेबसाइट पर जाकर पात्रता की शर्तों, रिक्तियों और आवेदन से जुड़े निर्देशों की पूरी जानकारी अवश्य पढ़ लें।

More Posts

रूस-यूक्रेन युद्धविराम पर फिर सवाल, रूस का कीव पर मिसाइल-ड्रोन हमला; एक की मौत

रूसी हमले में शैक्षणिक संस्थानों, हॉस्टल और रिहायशी इमारतों को निशाना बनाए जाने का दावा है। कीव के मेयर विताली क्लिचको के मुताबिक, घायलों में तीन की हालत गंभीर है।

मेडिकल रिपोर्ट में चोट नहीं, फिर भी मिलेगा मुआवजा; POCSO पीड़ितों के हक में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा, कि मेडिकल रिपोर्ट में शारीरिक चोट न होने के आधार पर POCSO पीड़ित को मुआवजे से वंचित नहीं किया जा सकता।

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CBI रिमांड पर मुख्य आरोपी, लेकिन पंजाब की कानून-व्यवस्था व्यवस्था कटघरे में

पंजाब के मानसा में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में मुख्य आरोपी अश्विनी कुमार समेत चार आरोपी CBI रिमांड पर हैं। मामले ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

उम्रकैद की सजा काट रहे यासीन मलिक समेत 7 आरोपियों पर मनी लॉन्ड्रिंग केस में NIA कोर्ट का मुकदमा चलाने का आदेश

कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक दो मामलों में पहले से ही उम्रकेद की सजा काट रहा है

Send Us A Message