- रूस का यूक्रेन पर लगातार हमला
- हाल ही में एनर्जी सीज़फ़ायर पर हुई थह चर्चा
रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल से हमला किया है। इससे यह पता चलता है, कि अभी कहीं से भी दोनों देशों के बीच युद्धविराम होता नहीं नज़र नहीं आता। अब ही हाली में रूस-यूक्रेन के बीच एनर्जी सीज़फ़ायर की बात छिड़ी थी, जिसका दावा अमेरिका के राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप ने किया था, लेकिन बावजूद इसके आरोप है, कि रूस ने सीज़फ़ायर उल्लंघन करते हुए यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर पर हमला किया थाा, जिसमें बच्चों सहित क़रीब 20 लोगों की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें: शांति की उम्मीदों के बीच यूक्रेन के जापोरिज्जिया में रूसी हमला

रिहायशी इमारतों पर हमले, कई छात्र हुए घायल,
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल व ड्रोन से हमले किए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं क़रीब 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई छात्र भी शामिल हैं। इस हमले में रूस ने शैक्षणिक संस्थान, हॉस्टल, रिहायशी इमारतों और मेट्रो स्टेशन के आसपास के इलाक़ों को निशाना बनाया है। हमले के बाद कीव के मेयर विताली क्लिचको ने कहा, कि सभी 10 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है।
यह भी पढ़ें: एनर्जी सीज़फ़ायर के बावजूद रूस का यूक्रेन पर हमला! ट्रंप बोले- जांच के बाद पता चलेगा क्या हुआ
शांतिवार्ता पर खड़ें हुए सवाल
इन हमलों से आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं और जनजीवन प्रभावित हुआ है। शांतिवार्ता के बीच दोनों देशों के बीच सैन्य हमले से युद्धविराम पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की लगातार रूस के हमलों की आलोचना कर रहे हैं। जेलेंस्की का कहना है, कि रूस कहीं से भी शांति नहीं चाहता।





