Headlines

शांति की उम्मीदों के बीच यूक्रेन के जापोरिज्जिया में रूसी हमला

री दुनिया की नज़र इस पर टीकी हुई है, कि आख़‍िर दोनों देशों के बीच शांति स्‍थापित कब होगी?
  • दोनों देशों के बीच फरवरी 2022 से ही हो रहे हैं हमले
  • एनर्जी सीज़फ़ायर के बावजूद रूस का यूक्रेन पर हमला

रूस-यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 में शुरू हुआ युद्ध ख़त्‍म होने का नाम नहीं ले रहा। चार साल बाद भी यह युद्ध किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है और दोनों एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। पूरी दुनिया की नज़र इस पर टीकी हुई है, कि आख़‍िर दोनों देशों के बीच शांति स्‍थापित कब होगी? भारत समेत दुनिया के कई बड़े देश दोनों देशों शांंति बनाए रखने की लगातार अपील कर रहे हैं।

यूक्रेन के रिहायशी इमारतों पर हमला

दोनों देशों के बीच एनर्जी सीज़फ़ायर की बात चर्चा में थी, लेकिन रूस ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर जापोरिज्जिया पर हमला किया जिसमें बच्‍चों सहित क़रीब 20 लोगों की मौत हो गई है और 15 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया गया और शहर में कई जगहों पर एक साथ हमले किए गए।

राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने की आलोचना

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इसकी आलोचना करते हुए कहा, कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रूसी डीज़ल निर्यात पर प्रतिबंधों में राहत देने की घोषणा के एक दिन बाद रूस ने यह हमला किया। जेलेंस्की ने कहा, कि हाल के दिनों में रूसी हमले तेज़ हुए हैं। रूस ने जापोरिज्जिया पर पांच ग्लाइड बम गिराए। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी सीज़फ़ायर के उल्लंघन की ख़बरों पर जांच करने की बात कही है।

More Posts

अभिषेक शर्मा ने T20 में पूरे किए सबसे तेज़ 2 हजार रन

अभिषेक शर्मा ने हाल ही में भारत के लिए सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।

IND vs WI 3rd T20: अभिषेक के तूफानी 69 रन, अर्शदीप की घातक गेंदबाजी; भारत ने 14 रन से जीता मैच

अभिषेक शर्मा की तुफानी पारी और अर्शदीप सिंह की सटीक गेंदबाजी के बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है।

बोकारो के ESL स्टील प्लांट में गैस चपेट में आए 2 लोगों की मौत

बोकारो के ESL स्टील प्लांट मेंसवाल उठना सही है, क्‍योंकि मजदूर खुद को जोखि‍म में डालकर काम करते हैं

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद मची भगदड़, 12 की मौत, 309 घायल

रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। कई उड़ानों का मार्ग बदला गया और सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट का संचालन कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।

Send Us A Message