Headlines

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद मची भगदड़, 12 की मौत, 309 घायल

रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। कई उड़ानों का मार्ग बदला गया और सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट का संचालन कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।
  • इससे पहले भी एयरपोर्ट पर हुआ है हमला
  • हुती लगातार कर रहे हैं हमले

अभी ईरान-अमेरिका युद्ध की आग ठीक से बुझी भी नहीं, कि साउदी अरब और यमन के बीच संघर्ष काफ़ी गहरा गया है। यमन के हुती विद्रोही लगातार साऊदी अरब पर हमला कर रहे हैं। हूतियों ने साऊदी अरब के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बना रखा है। दोनों के बीच सत्ता, सुरक्षा और क्षेत्रीय प्रभाव की लड़ाई काफ़ी समय से चल रही है।

किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला किया। सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 309 लोग घायल हो गए। इस हमले में चार सऊदी नागरिकों और बांग्लादेश के दो नागरिकों की मौत हुई। इसके अलावा अमेरिका, जॉर्डन, फिलिस्तीन, सीरिया, सूडान और मिस्र के एक-एक नागरिक की भी जान गई। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। 

एयरपोर्ट का कामकाज ठप

हमले के बाद एयरपोर्ट पर हडकंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने कई घायलों को ज़मीन पर पड़े देखा। एक घायल यात्री के मुताबिक़, उसने एयरपोर्ट के बाहर आसमान में एक चीज उड़ते हुए देखी थी। इसके बाद डिपार्चर गेट के पास छत का एक हिस्सा भी गिर गया। हमले के बाद रियाद आने वाली उड़ानों का रूट बदलकर दूसरे एयरपोर्ट की ओर भेज दिया गया। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट का का कामकाज कुछ देर के लिए ठप हो गया।

अबहा और किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमले

इससे पहले यमन के हूती विद्रोहियों ने अबहा और किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले किए थे, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी और 36 लोग घायल हो गए थे। यमन के हूती विद्रोहियों ने दोनों एयरपोर्ट पर हमले की ज़‍िम्मेदारी ली। इसके बाद सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन में 80 से ज्यादा हूती सैन्य ठिकानों पर हमले किए। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के जवाबी हमले के बाद यमन के अदन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हूतियों ने हमला कर दिया। यमनी परिवहन मंत्रालय के मुताबिक़, कम से कम दो बैलिस्टिक मिसाइल दागी गईं, जिनमें से एक रनवे के पास गिरी।

More Posts

नाना पाटेकर के साथ उस रात क्या हुआ था? रात 2:30 बजे दोस्त को किया आख़‍िरी मैसेज

अचानक नाना पाटेकर को क्‍या हो गया, जो कल तक चंगे-भले थे, वो आज हम सब के बीच नहीं है?

दिल्ली में फिर ढही 4 मंजिला इमारत, 5 की मौत; मलबे में दबकर गर्भवती महिला ने गंवाई जान

दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाक़े में चार मंजिला इमारत गिरने की घटना सामने आई, जिसमें महिला और बच्‍चों ने अपनी जान गवां दी।

ज्ञानेश कुमार के ख़‍िलाफ़ विपक्ष का प्रदर्शन तेज, फॉर्म-6 और SIR को लेकर उठे गंभीर सवाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्‍तीफ़े की मांग कर रहा है विपक्षी खेमा। उधर सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है, कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव को अदालत ने मंजूरी नहीं दी है।

India vs New Zealand: 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए टीम घोषित

न्यूजीलैंड के ख़‍िलाफ़ पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित हो गई है। 36 साल की उम्र में भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हो रही है।

Send Us A Message