- डोनाल्ड ट्रंप ने एनर्जी सीज़फायर का किया था दावा
- रूस ने यूक्रेन पर किए हवाई हमले
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 11 अक्टूबर को दावा किया था, कि रूस और यूक्रेन एनर्जी सीज़फायर के लिए सहमत हो गए हैं। अब दोनों देश किसी के उर्जा ठिकानों पर हमला नहीं करेंगे, लेकिन इन दावों के बीच रूस के यूक्रेन पर हवाई हमलों की ख़बर सामने आई है। इसके बाद दोनों देशों के बीच हुए सीज़फायर पर प्रश्प उठने लगे।
यह भी पढ़ें: शांति की उम्मीदों के बीच यूक्रेन के जापोरिज्जिया में रूसी हमला
ट्रंप ने कहा की जाएगी हमलों की जांच
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन के बीच हुए एनर्जी सीज़फायर को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसमें ट्रंप ने कहा, कि एनर्जी सीज़फायर के बावजूद यूक्रेन पर हुए हमलों की जांच की जाएगी। इस हमले के बाद दोनों देशों की ओर से सीज़फ़ायर का उल्लंघन हुआ है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा युद्ध ख़त्म होना चाहिए
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने किया, जिसमें उन्होंंने इस युद्ध को आपदा क़रार दिया है। उन्होंंने दावा किया, कि इस महीने युद्ध में अबतक 32 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें भारी संख्या में सैनिक मारे गए हैं। ट्रंप ने इस युद्ध को जल्द ख़त्म करने की अपील की है। उन्होंने पोस्ट में यह भी कहा, कि रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में एनर्जी सीज़फ़ायर लागू हो गया है।
यह भी पढ़ें: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद मची भगदड़, 12 की मौत, 309 घायल
वोलोदिमीर जेलेंस्की की रूस की आलोचना
रूस के हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का बयान आया, जिसमें उन्होंने कहा, कि रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमला कर क़रीब 6 ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा, इस हमले के बाद साफ है, कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से घोषित एनर्जी सीज़फ़ायर के बाद भी रूस इसमें कोई दिलचस्पी नहीं रखता।





