Headlines

IPL 2026:  मुकुल चौधरी आईपीएल का नया हीरो, कोलकाता रह गई सन्‍न (KKR VS LSG)

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) इस मैच में अपनी पहली जीत दर्ज करने के उम्‍मीद से उतरी थी, लेकिन लखनऊ ने उन्‍हें रोमांचक मैच में 3 विकेट से हरा दिया।
  • कोलकाता को अब भी पहली जीत की तलाश
  • 3 विकेट से जीता लखनऊ

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) इस मैच में अपनी पहली जीत दर्ज करने के उम्‍मीद से उतरी थी, लेकिन लखनऊ ने उन्‍हें रोमांचक मैच में 3 विकेट से हरा दिया है और KKR के हार का सिलसिला जारी रहा।

200 के अंदर रोका कोलकाता को

कोलकाता के ईडन गार्डन में लखनऊ सुपर जायन्‍ट्स (LSG) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला किया और कोलकाता को 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 पर रोक दिया। लखनऊ की गेंदबाजी में भले मिलीजुली रही, लेकिन कोलकाता को 200 रन के अंदर रोकना भी बड़ी बात है। इसमें मोहम्‍मद शमी को भले विकेट नहीं मिला, ल‍ेकिन उन्‍होंने अपने 4 ओवर में सिर्फ़ 27 रन ही दिए।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: जायसवाल के धुम-धड़ाके से राजस्‍थान की यशस्वी जीत (RR VS MI)

कोलकाता का अंत धीमा

कोलकाता की बल्‍लेबाजी भी मिलीजुली रही। एक समय KKR 10 ओवर में 100 रन बना चुका था, लेकिन विकेट गिरने से बाद में कोलकाता धीमा पड़ गया।  कोई बल्‍लेबाज 50 के आंकड़े को नहीं छू पाया। कप्‍ताप अजिंक्‍य रहाणे ने 41 और अंगक्रिश रघुवंशी ने 45 रन की पारी खेली। इसके अलावा कैमरन ग्रीन ने 32 रन और रोमैन पॉवेल ने 39 रन की पारी खेली। सभी बल्‍लेबाज IPL को देखते हुए काफ़ी धीरे खेले।

बूरी तरह फ़ंसी लखनऊ

20 ओवर में 182 के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरूआत तेज हुई, लेकिन मार्करम और मिचेल मार्श का विकेट गिरने से दबाव बढ़ गया। यह दबाव तब और बढ़ गया जब कप्‍तान रिशभ पंत भी 10 रन बनाकर आउट हो गए। निकलस पूरन भी 15 रन बनाकर आउट हो गए और एक समय लखऩऊ का स्‍कोर 128 रन पर 7 विकेट हो गया था और कोलकाता को अपनी पहली जीत नज़र आने लगी थी, लेकिन क़‍िस्‍मत ख़राब हो तो कभी-कभी 6 गेंदों में 1 रन भी नहीं बन पाते। KKR के साथ भी ऐसा ही हुआ।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: बेंगलुरु में टिम डेविड का तुफ़ान, चेन्‍नई को अब भी जीत का इंतज़ार (RCB VS CSK)

जीत का नया हीरो मुकुल चौधरी

LSG को 24 गेंदों में 54 रन बनाने थे और उसके अनुभवी बल्‍लेबाज पवेलियन लौट गए थे, लेकिन मुकुल चौधरी ने वो कर दिखाया, जो नामूमकिन लग रहा था। आवेश खान के साथ मुकुल ने 54 रन की नाबाद साझेदारी कर हार को जीत में बदल दिया। मुकुल ने 27 गेंदों में 54 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 छक्‍के लगाए। आख़‍िरी ओवर में LSG को 6 गेंदों में 14 रन बनाने थे और मुकुल ने उस ओवर में 2 छक्‍के लगाकर काम ख़त्‍म किया।

आख़‍िरी 4 ओवर में मैच निकला

KKR की गेंदबाजी काफ़ी सटीक रही और लखनऊ को लगभग मात दे दी थी, लेकिन आख़‍िर के 4 ओवर उन पर भारी पड़े और मैच हाथ से निकल गया। कोलकाता अपनी पहली जीत से चूक गई। मूकुल चौधरी को इस ज़बरदस्‍त प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।  

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message