IPL 2026: जायसवाल के धुम-धड़ाके से राजस्‍थान की यशस्वी जीत (RR VS MI)

मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फ़ैसला किया, लेकिन यशस्वी जायसवाल की ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी और उनके साथ आए वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्‍लेबाजी से MI की अनुभवी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।
  • बारिश के कारण 11 ओवर का था मैच
  • 27 रन से जीती राजस्‍थान

बारिश ने पैदा की रुकावट

गुवाहाटी में खेले IPL के मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR) का सामना मुंबई इडियन्‍स (MI) से था, लेकिन बारिश ने मैच में रुकावट पैदा की और ग्राउंड मैन के प्रयास से क़रीब 2:30 घंटे के बाद मैच शुरू हो सका। देरी के चलते मैच 20 से 11 ओवर का हो गया। ऐसे में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फ़ैसला किया, लेकिन यशस्वी जायसवाल की ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी और उनके साथ आए वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्‍लेबाजी से MI की अनुभवी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: बेंगलुरु में टिम डेविड का तुफ़ान, चेन्‍नई को अब भी जीत का इंतज़ार (RCB VS CSK)

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजों पर भारी

पहले विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने 5 ओवर में ही 80 रन की साझेदारी कर ली। वैभव सूर्यवंशी पहली बार सामना कर रहे बुमराह और बोल्‍ट के सामने घबराए नहीं और अपने ही अंदाज़ में बल्‍लेबाजी की। उन्‍होंने आउट होने से पहले 14 गेंद में 5 छक्‍कों की मदद से 39 रन बनाए। इस मैच में जिसकी सबसे ज़्यादा चर्चा रही वह थे यशस्‍वी जायसवाल, जिन्‍होंने 32 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्‍कों की मदद से 77 रन की नाबाद पारी खेली और राजस्‍थान की जीत की नींव रखी। RR ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन जड़ दिए, जिसे पाना मुंबई के लिए चुनौती बन गई। इसके अलावा कप्‍तान रेयान पराग ने 20 रन बनाए।

MI की अनुभवी गेंदबाजी करती रही संघर्ष

MI के गेंदबाजी RR की बल्‍लेबाजी के सामने संघर्ष करती नज़र आई और कोई राजस्‍थान के 3 विेकेट ही गिरे। गज़नफ़र ने 2 और शार्दुल ठाकुर ने 1 विकेट लिया, बाक़ी किसी को विकेट नहीं मिल पाया।

मुंबई की शुरुआत ही ख़राब

11 ओवर में 151 रन बनाना आसान नहीं था और मुंबई की बल्‍लेबाजी शुरू से ही परेशानी में आ गई। रेयान रिकेलटन (8) और रोहित शर्मा (5) सस्‍ते में आउट हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी 3 रन पर चलते बने। यहां से MI के लिए वापसी करना आसान नहीं था। इसके बाद कप्‍तान हार्दिक पांड्या (9) और तिलक वर्मा (14) भी जल्‍द ही पवेलियन लौट गए। देखते ही देखते मुंबई का स्‍कोर 5 ओवर में 46 पर 5 विकेट हो गया और यहां से मुंबई की हार निश्‍चित लगने लगी। इसके बाद शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड और नमन धीर ने 17 गेंदों में 47 रन की साझेदारी की और हल्‍की उम्‍मीद जगाई। दोनों 25 रन की पारी खेली। रदरफ़ोर्ड के आउट होते ही रही-सही उम्‍मीद ख़त्‍म हो गई। मुंबई ने 11 ओवर में अपने 9 विकेट गवां कर 123 रन बनाए और 27 रन से यह मैच हार गई।

सटीक गेंदबाजी का सटीक परिणाम

राजस्‍थान के सभी गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी की और शुरू में ही मुंबई को इस मैच से बाहर कर दिया। नाद्रे बर्जर, संदीप शर्मा और रवि बिश्‍नोई ने 2-2 विकेट चटकाए, वहीं आर्चर और पिछले मैच में आख़‍िरी ओवर के हीरो रहे तुशार देशपांडे को 1-1 विकेट मिला। जायसवाल को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।            

टीमस्‍कोरविकेट
RR 11 ओवर में 1503
MI11 ओवर में 1239

More Posts

NEET पेपर लीक मामले में 5 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

NTA को यूं तो निष्‍पक्ष परीक्षा कराने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन जब वो ही गद्दार निकले, तब सोचने पर मजबूर होना पड़ता है, कि विश्‍वास किस पर करें?

IPL 2026 Winner: RCB की जीत में कौन-से सितारे ज़्यादा चमके?

इस IPL सीज़न में भी RCB के अंदर IPL टाइटल का जीतने का जज्‍़बा साफ़ दिखाई दिया और उनका ऑलराउंडर परफ़ॉर्मेंस इसका बड़ा उदाहरण है।

IPL फ़ाइनल 2026: लगातार दूसरी बार चैम्‍पियन बना बेंगलुरु, बड़े मैच का बड़ा खि‍लाड़ी विराट कोहली (GT VS RCB)

इस सीज़न की सबसे बेहतरीन टीम बनकर उभरी RCB ने हर प्रारूप में अपना उच्‍चतम प्रदर्शन किया। बेंगलुरु सही मायने में चैम्‍पियन की तरह खेली।

पश्‍चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना पर बढ़ी सख्‍ती, फ़र्ज़ी लाभार्थियों पर सरकार का एक्शन

ममता सरकार के युग में वहां के नागरिक केंद्र की कई योजनाओं से वंचित थे। बीजेपी की सरकार आते ही पश्‍चिम बंगाल में केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू किया गया है।

Send Us A Message