Headlines

IPL 2026: आख़‍िरी ओवर में तुशार देशपांडे की गेंदबाजी ने राजस्‍थान की पार लगाई नैया (GT VS RR)

रवि बिश्‍नोई ने जहां 4 विकेट लेकर वापसी कराई, वहीं आख़िरी गेंद में गुजरात को 11 रन बनाने थे, लेकिन तुशार देशपांडे ने 4 रन ही दिए और लगभग हारी बाजी को राजस्‍थान ने अपने नाम किया
  • रोमांचक मैच में 6 रन से जीती GT
  • रवि बिश्‍नोई के शानदार 4 विकेट

जब दोनों टीमें 20 ओवर में 200 रन से ऊपर बना देते है, तो कहना मुश्‍़क़‍िल हो जाता है, कि किस टीम की गेंदबाजी अच्‍छी रही, लेकिन इसी बीच कोई 4 ओवर में 4 विकेट निकाल ले और आख़िरी ओवर में 11 रन बचा दे और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाए तो कहा जा सकता है, कि गेंदबाजी में दम था।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: समीर रिज़वी मुंबई पर भी भारी (DC VS MI)

रवि बिश्‍नोई मैच में कराई वापसी

अहमदाबाद में खेले गए गुजरात टाइटन्‍स (GT) और राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR) के मुक़ाबले में यही देखने को मिला। बल्‍लेबाजी में दोनों टीमें अव्‍वल रही, लेकिन गेंदबाजी में गुजरात थोड़ी आगे रही। एक समय जब लग रहा था, कि GT इस मैच को आसनी से जीत लेगी, लेकिन इसी समय गेंदबाजी करने आए रवि बिश्‍नोई ने 4 ओवर में 4 विकेट लेकर बाजी ही पलट दी और आख़‍िरी ओवर में जब गुजरात को 11 रन बनाने थे, जिसे IPL जैसे टूर्नामेंट में बहुत ज़यादा नहीं कहा जा सकता, वहां मात्र 4 रन देकर तुशार देशपांडे ने मैच में रोमांच भर दिया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: समीर रिज़वी मुंबई पर भी भारी (DC VS MI)

रवि बिश्‍नोई ने मैच में कराई वापसी

अहमदाबाद में खेले गए गुजरात टाइटन्‍स (GT) और राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR) के मुक़ाबले में यही देखने को मिला। बल्‍लेबाजी में दोनों टीमें अव्‍वल रही, लेकिन गेंदबाजी में गुजरात थोड़ी आगे रही। एक समय जब लग रहा था, कि GT इस मैच को आसनी से जीत लेगी, लेकिन इसी समय गेंदबाजी करने आए रवि बिश्‍नोई ने 4 ओवर में 4 विकेट लेकर बाजी ही पलट दी और आख़‍िरी ओवर में जब गुजरात को 11 रन बनाने थे, जिसे IPL जैसे टूर्नामेंट में बहुत ज़यादा नहीं कहा जा सकता, वहां मात्र 4 रन देकर तुशार देशपांडे ने मैच में रोमांच भर दिया। इस प्रदर्शन के लिए रवि बिश्‍नोई को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: चेन्‍नई का फ़्लॉप शो, बल्‍लेबाजी धराशायी (CSK VS RR)

राजस्‍थान ने हैरान किया

टॉस जीतकर जहां हर टीम गेंदबाजी का फ़ैसला करती है, वहीं राजस्‍थान ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फ़ैसला कर चौका दिया। निर्णय को सही साबित करते हुए टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 210 रन बना डाले। RR की तरफ़ से सबसे ज़्यादा रन ध्रुव जुरेल ने बनाए। जुरेल ने 5 चौके व 5 छक्‍कों की मदद से 75 रन बनाए। इसके अलावा यशस्‍वी जायसवाल ने 55 रन की पारी खेली।। वैभव सूर्यवंशी ने 31 रन बनाए।

गुजरात की तरफ़ से कग‍िसो रबाडा ने 2, सिराज, अशोक शर्मा, प्रसि‍द्ध कृष्णा और राशि‍द खान ने 1-1 विकेट लिए, लेकिन राजस्‍थान को 200 के पार जाने से नहीं रोक पाए।

सुदर्शन के आउट होते ही GT की बल्‍लेबाजी लड़खड़ाई

GT ने 211 रन के लक्ष्‍य का पीछा शानदार तरीक़े से करना शुरू किया और पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 78 रन जोड़ दिए। साई सदर्शन ने ज़बरदस्‍त बल्‍लेबाजी करते हुए अच्‍छे शॉट लगाए। उन्होंने 44 गेंदों में 73 रन की पारी खेली। सुदर्शन के आउट होते ही रन की रफ़्तार धीमी होने के साथ-साथ विकेट भी गिरते चले गए। 78 पर 1 विकेट से 161 पर 7 विकेट गिर गए। बाद में राशि‍द खान और कगिसो रबाडा ने मोर्चा संभाला, मगर आख़‍िरी ओवर में देशपांडे के ख़‍िलाफ़ 11 रन बनाने से चूक गए और टीम 8 विकेट पर 204 रन ही बना पाई।          

टीमस्‍कोरविकेट
RR20 ओवर में 2106
GT20 ओवर में 2048

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message