Headlines

IPL 2026: समीर रिज़वी मुंबई पर भी भारी (DC VS MI)

दिल्‍ली की लगातार दूसरी जीत में एक बार समीर रिज़वी छाए रहे। इससे पहले लखनऊ के ख़‍िलाफ़ भी समीर रिज़वी दिल्‍ली की जीत के सूत्रधार बने थे।
  • शतक से चूके रिज़वी
  • MI को 6 विकेट से हराया

एक बार फ‍िर चमके रिज़वी

दिल्‍ली की लगातार दूसरी जीत में एक बार समीर रिज़वी छाए रहे। इससे पहले लखनऊ के ख़‍िलाफ़ भी समीर रिज़वी दिल्‍ली की जीत के सूत्रधार बने थे। लखनऊ के ख़‍िलाफ़ रिज़वी ने 70 रन की महत्‍वपूर्ण पारी खेली थी। मुंबई के ख़ि‍लाफ़ 90 रन की अद्भुत पारी ने दिल्‍ली को एक बार फ‍िर जीत दिलाई।

मुंबई शुरू में ही लड़खड़ाई

दिल्‍ली में खेले गए इस मुक़ाबले में दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियन्‍स (MI) बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्र‍ित किया। पहले मैच में मुंबई को ज़बरदस्‍त शुरूआत दिलाने वाले रोहित शर्मा और रेयान रिकेलटन की जोड़ी इस मैच में नहीं चल पाई। 18 रन पर रिकेलटन के रूप में पहला विकेट गंवाने के बाद तिलक वर्मा भी बिना खाता खोले आउट हो गए और मुंबई के 18 रन पर ही 2 विकेट गिर गए।

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने संभाला मोर्चा

इसके बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच 53 रन की साझेदारी हुई और MI को कुछ हद तक संभाला, लेकिन रोहित शर्मा के आउट होते ही मुंबई लड़खडा गई और लगातार विकेट गिरते रहे और रन भी तेज़ी से नहीं बन पाए। सूर्यकुमार यादव ने ज़रूर 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और टीम का स्‍कोर 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 तक पहुंचाने मदद की, लेकिन वो नाकाफ़ी थे।    

DC की सटीक गेंदबाजी

दिल्‍ली ने अपने दूसरे मैच मे भी कसी हुई गेंदबाजी की और मुंबई को खुलकर खेलने नहीं दिया। दिल्‍ली की तरफ़ से मुकेश कुमार ने 2, लुंगी एनगिडी, अक्षर पटेल, विपराज निगम और नटराजन ने 1-1 विकेट चटकाए।    

दिल्‍ली भी दबाव में

163 रनों का पीछा करने उतरी DC की शुरुआत बहुत ख़राब हुई और 7 रन पर ही के एल राहुल और नितिश राणा के रूप में उनके दो विकेट गिर गए। इसके बाद पाथुम निशांका और समीर रिज़वी ने 66 रन की अहम साझेदारी करते हुए दिल्‍ली को मुसीबत से निकाला। पाथुम निशांका 40 रन की अच्‍छी पारी खेली।  

समीर रिज़वी और डेविड मिलर की निर्णायक साझेदार

समीर रिज़वी और डेविड मिलर के बीच 73 रन की निर्णायक साझेदारी हुई, जिसने दिल्‍ली की जीत पक्‍की कर दी। समीर रिज़वी ने आउट होने से पहले 51 गेंदों में 90 रन की पारी खेल डाली और मुंबई के लिए मुसीबत बने रहे। मिलर ने नाबाद 21 रन बनाए। इस तरह दिल्‍ली ने 11 गेंद शेष रहते इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया। समीर रिज़वी लगातार दूसरी बार अपने प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुने गए।  

 बुमराह को नहीं मिला विकेट

MI की तरफ़ से गेंदबाजी में दीपक चहर, बॉस्‍च और सैंटनर ने 1-1 विकेट लिए। बुमराह को इस मैच में भी विकेट नहीं मिला।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message