IPL 2026: क्‍या हेनरिक क्‍लासेन की धीमी पारी से हैदराबाद हारी? (PBK VS SRH)

न्‍यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्‍टेडियम में पंजाब किंग (PBK) का मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ था, जहां पंजाब ने बाज़ी मार ली।
  • पंजाब 6 विकेट से जीता
  • श्रेयस अय्यर मैन ऑफ़ द मैच

न्‍यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्‍टेडियम में पंजाब किंग (PBK) का मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ था, जहां पंजाब ने बाज़ी मार ली। भले ही हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बनाए, लेकिन पंजाब ने इस लक्ष्‍य को आसानी से 7 गेंद शेष रहते ख़त्‍म कर दिया और इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: निडर वैभव सूर्यवंशी बेंगलुरु पर पड़े भारी (RR VS RCB)

आख़‍िरी ओवरों में सुस्‍त पड़ी SRH

टॉस जीतकर पंजाब ने हैदराबाद को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया और इस आमंत्रण को स्‍वीकार करते हुए SRH ने ज़बरदस्‍त शुरुआत की। सलामी बल्‍लेबाज अभिषक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए मात्र 8 ओवर में 120 रन जोड़ दिए और यहां से लगा, कि आज हैदराबाद 260-270 तक पहुंच जाएगी, लेकिन 9वें ओवर की पहली गेंद पर ट्रेविस हेड और तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा के आउट होने से मामला बदल गया। ट्रेविस हेड ने 38 और अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में 78 रन की पारी खेली।

हेनरिक क्‍लासेन को इतना स्‍लो कभी नहीं देखा

दोनों के आउट होने के बाद ईशान किशन और हेनरिक क्‍लासेन ने मोर्चा संभाला, लेकिन रनों की रफ़्तार धीमी पड़ गई। 8 ओवर 120 से 14 ओवर 169 तक ही पहुंच पाई थी, कि ईशान किशन का विकेट गिर गया। हेनरिक क्‍लासेन के होते हुए SRH की रनों की रफ़्तार बढ़ नहीं सकी। ये हैरत वाली बात थी, कि कभी 30 गेंदों में 100 रन तक बनाने वाले क्‍लासेन पंजाब के ख़‍िलाफ़ 33 गेंदों में 39 रन ही बना पाए और यही हार की बड़ी वजह मानी जा रही है। क्‍लासेन इस IPL में अबतक ढीले नज़र आए हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: क्‍या डेविड मिलर की ग़लत‍ी से हारी दिल्‍ली? (DC VS GT)

प्रि‍यांश और प्रभसिमरन ने रखी जीत की नींव

220 रनो का पीछा करने के इरादे से उतरी पंजाब ने करारा जवाब देते हुए पहले विकेट के लिए प्रि‍यांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने 6.2 गेंदों में 99 रन जोड़े। प्रि‍यांश आर्य ने 20 गेंदों में 57 और प्रभसिमरन ने  25 गेंदों में 51 रन की पारी खेलकर टीम को जीत के नज़दीक पहुंचा दिया। रही-सही कसर कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों में शानदार 69 रन बनाकर पूरी कर दी और 220 के लक्ष्‍य को आसानी से पूरा किया और उन्‍हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।  

गेंदबाजी का हाल

पंजाब की तरफ़ से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 2-2 विकेट लिए। हैदराबाद की गेंदबाजी 219 रन को डिफेंड नहीं कर पाए। उनके तरफ़ से शि‍वांग कुमार ने अच्‍छी गेंदबाजी की और 3 विकेट लिए।

More Posts

NEET पेपर लीक मामले में 5 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

NTA को यूं तो निष्‍पक्ष परीक्षा कराने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन जब वो ही गद्दार निकले, तब सोचने पर मजबूर होना पड़ता है, कि विश्‍वास किस पर करें?

IPL 2026 Winner: RCB की जीत में कौन-से सितारे ज़्यादा चमके?

इस IPL सीज़न में भी RCB के अंदर IPL टाइटल का जीतने का जज्‍़बा साफ़ दिखाई दिया और उनका ऑलराउंडर परफ़ॉर्मेंस इसका बड़ा उदाहरण है।

IPL फ़ाइनल 2026: लगातार दूसरी बार चैम्‍पियन बना बेंगलुरु, बड़े मैच का बड़ा खि‍लाड़ी विराट कोहली (GT VS RCB)

इस सीज़न की सबसे बेहतरीन टीम बनकर उभरी RCB ने हर प्रारूप में अपना उच्‍चतम प्रदर्शन किया। बेंगलुरु सही मायने में चैम्‍पियन की तरह खेली।

पश्‍चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना पर बढ़ी सख्‍ती, फ़र्ज़ी लाभार्थियों पर सरकार का एक्शन

ममता सरकार के युग में वहां के नागरिक केंद्र की कई योजनाओं से वंचित थे। बीजेपी की सरकार आते ही पश्‍चिम बंगाल में केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू किया गया है।

Send Us A Message